फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Inter-ministerial central team arrives in Uttarakhand to assess disaster damage team departs for various distr

Uttarakhand: आपदा से क्षति का जायजा लेने उत्तराखंड पहुंची अंतर मंत्रालय केंद्रीय टीम, जिलों के लिए हुई रवाना

Mon, 08 Sep 2025 10:58 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 08 Sep 2025 10:58 AM IST
सार

Uttarakhand News: बीते दिनों उत्तराखंड में मानसून ने खूब कहर बरपाया। कई जिलों में बारिश से तबाही मची। ऐसे में प्रदेश को आर्थिक नुकसान पहुंचा है। ऐसे में सरकार ने केंद्र से मुआवजे की मांग की है। इसी क्षति का जायजा लेने के लिए केंद्रीय टीम आई है।

विज्ञापन
Inter-ministerial central team arrives in Uttarakhand to assess disaster damage team departs for various distr
उत्तराखंड पहुंची केंद्रीय टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

राज्य में हुई आपदा से क्षति का जायजा और अधिकारियों से जानकारी प्राप्त करने के लिए अंतर मंत्रालय केंद्रीय टीम आज उत्तराखंड पहुंच गई है। सुबह राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने एक बैठक कर टीम को आपदा से हुई क्षति के बारे में प्रस्तुतिकरण दिया। इसके बाद टीम जिलों के लिए रवाना हुई। टीम छह जिलों में आपदा से नुकसान का जायजा लेगी।

विज्ञापन


यह टीम दो दिनों तक क्षेत्रों में पहुंच कर स्थिति को देखेगी। आपदा प्रभावित क्षेत्रों को देखने के साथ प्रभावितों से बातचीत भी करेगी। इसके बाद जिला प्रशासन प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिले में हुए नुकसान के बारे में भी बताएंगे।
विज्ञापन


Dehradun: दिल्ली-यमुनोत्री राजमार्ग पर तेज रफ्तार बाइकों में टक्कर, तीन युवकों की मौत; दो गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय टीम के वापस आने के बाद देहरादून में बैठक होगी। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि केंद्रीय टीम को सोमवार को आपदा से जुड़ी जानकारी देंगे, इसके बाद टीम जिलों में जायजा लेने के लिए जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed