फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two youths died in a road accident on Delhi-Yamunotri Highway

Dehradun: दिल्ली-यमुनोत्री राजमार्ग पर तेज रफ्तार बाइकों में टक्कर, तीन युवकों की मौत; दो गंभीर रूप से घायल

Mon, 08 Sep 2025 01:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 08 Sep 2025 01:05 AM IST
सार

दुर्घटना में लंबरपुर बरोटीवाला निवासी वेदांश (20), आसन पुल वार्ड नंबर आठ निवासी धोनी कश्यप (20) और हरबर्टपुर के विवेक विहार निवासी रमनदीप (17) की मौत हो गई।

विज्ञापन
Two youths died in a road accident on Delhi-Yamunotri Highway
जानलेवा हादसा... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुनोत्री हाईवे पर बंशीपुर के पास दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में लंबरपुर बरोटीवाला निवासी वेदांश (20), आसन पुल वार्ड नंबर आठ निवासी धोनी कश्यप (20) और हरबर्टपुर के विवेक विहार निवासी रमनदीप (17) की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इनका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


वरिष्ठ उपनिरीक्षक विकासनगर कोतवाली अशोक राठौड़ ने बताया कि रविवार रात को दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बंशीपुर में राजस्थान मार्बल के पास दो बाइक की आपस में टक्कर की सूचना मिली। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची तो पांच लोग घायल पड़े हुए थे।
विज्ञापन


सभी को एंबुलेंस के माध्यम से हरबर्टपुर स्थित अस्पताल भेजा गया। वहां वेदांश और धोनी कश्यप की मौत हो गई। आसनपुल निवासी विवेक कश्यप, शाहपुर कल्याणपुर रामगढ़ निवासी अंकित और रमनदीप को धूलकोट स्थित निजी अस्पताल में रेफर किया गया। वहां रमनदीप की मौत हो गई। विवेक और अंकित गंभीर हालत में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि घायलों को उपचार के लिए धूलकोट स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भिजवाया गया है। वरिष्ठ उप निरीक्षक ने बताया कि घटना के दौरान बारिश हो रही थी और घटनास्थल पर अंधेरा था। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed