फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   inter caste marriage girl parents being very cruel dose heinous crime

गैरजातीय विवाह करने पर माता-पिता बने बेटी के दुश्मन, किया ऐसा कि कांप जाएगी रूह

Sun, 06 Jan 2019 08:33 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 06 Jan 2019 08:33 AM IST
विज्ञापन
inter caste marriage girl parents being very cruel dose heinous crime
- फोटो : डेमो

गैर जातीय युवक से विवाह करने वाली एक महिला के माता-पिता ही उसके दुश्मन बन गए। बेटी का आरोप है कि माता-पिता ने उसे बंधक बनाकर उसके बेटे का धर्म परिवर्तन करने के साथ ही उसकी हत्या करने की साजिश रची।

विज्ञापन


माता-पिता के चंगुल से किसी तरह से बचकर महिला ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  

रुद्रपुर पुलिस को सौंपी तहरीर में पीड़ित महिला ने कहा कि दो वर्ष पहले उसने नई बस्ती भूतबंगला निवासी युवक से प्रेम विवाह किया था। वर्तमान में उसका दो साल का बेटा भी है।

विज्ञापन

उसके बेटे को देखने की इच्छा जताई

आरोप है कि तीन माह पहले मोहल्ले में रहने वाली एक महिला उसके पास आई और उसकी बात उसके देहरादून में रहने वाले माता-पिता से कराई।

फोन पर माता-पिता ने उससे कहा कि उन्हें उसके रिश्ते से कोई नाराजगी नहीं है और एक बार उसके बेटे को देखने की उन्होंने इच्छा जताई। 

उसने जब माता-पिता से देहरादून आने के लिए मना कर दिया तो उन्होंने 14 दिसंबर 2018 को उससे नजीबाबाद में मिलने की बात कही। साथ ही बेटे के नाम पर एफडी कराने के लिए कुछ कागजात भी उससे मंगाए।

धर्म परिवर्तन कराने के लिए उसके बेटे के बाल काटे

उनकी बात पर भरोसा कर वह फोन पर बात कराने वाली महिला और उसके पति के साथ नजीबाबाद चली गई। नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर उसे माता पिता के साथ दो अन्य रिश्तेदार मिले और उसे देहरादून ले गए।

आरोप है कि उन्होंने उसकी शादी का विरोध कर उसे कमरे में बंद किया और धर्म परिवर्तन कराने के लिए उसके बेटे के बाल भी काट दिए। जब उसने पति का साथ नहीं छोड़ने की बात कही तो उसे पीटा गया और उसकी हत्या की योजना बनाने लगे।

बताया कि उसके भाई ने इसकी जानकारी उसके पति को दी। इसके बाद देहरादून पहुंचे पति ने उसे माता-पिता के चंगुल से आजाद कराया। तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed