फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Intelligence Get Clue FRom drdo engineer nishant aggarwal Facebook account

डीआरडीओ के इंजीनियर निशांत के फेसबुक पर खुफिया विभाग की नजर, जुटाए अहम सुराग

Tue, 09 Oct 2018 10:48 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 09 Oct 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
Intelligence Get Clue FRom drdo engineer nishant aggarwal Facebook account
निशांत अग्रवाल

डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) के रुड़की निवासी वैज्ञानिक निशांत अग्रवाल पर ब्रह्मोस मिसाइल से जुड़ी सूचनाएं पाकिस्तान को भेजने के आरोप में स्थानीय पुलिस और खुफिया विभाग ने भी इनपुट जुटाने शुरू कर दिए हैं। स्थानीय पुलिस भी अपने स्तर पर मामले में जांच कर रही है। 

विज्ञापन


सोमवार को नागपुर में रुड़की निवासी निशांत अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद उसके घर पर आतंक निरोधी दस्ते (एटीएस) ने छापेमारी कर एक लैपटॉप और अन्य सामान कब्जे में लिया था। साथ ही निशांत के पिता से भी पूछताछ की थी।
विज्ञापन


इसके अलावा एटीएस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली थी। उधर, निशांत के मामले में मंगलवार को स्थानीय पुलिस ने भी अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। साथ ही यूपी एटीएस के अधिकारियों से संपर्क में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक एकाउंट पर पुलिस की नजर 

वहीं, खुफिया विभाग भी अलर्ट हो गया है और अपने स्तर पर मामले में जानकारी जुटा रहा है। साथ ही निशांत के संपर्क में रहने वालों के बारे में जानकारी जुटा रहा है। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि पुलिस की ओर से भी निशांत अग्रवाल के मामले में अपने स्तर पर जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस, यूपी एटीएस के अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं। अगर यूपी एटीएस स्थानीय पुलिस से कुछ इनपुट मांगती है तो उन्हें जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। निशांत अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय पुलिस उसके फेसबुक एकाउंट पर नजर बनाए हुए है।

साथ ही यह जानकारी जुटाई रही है कि फेसबुक एकाउंट पर उसके संपर्क में कौन-कौन लोग हैं और ये कहां के रहने वाले हैं। इसके अलावा यह भी पता लगाया जा रहा है कि निशांत अपने फेसबुक एकाउंट पर किन लोगों से ज्यादा संपर्क में था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed