{"_id":"6c66aba7b66b7ff8cc4d23b33c7c25b8","slug":"intelligence-agencies-active-on-threat","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘आईएम’ के खत के बाद एजेंसियां हुई चौकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘आईएम’ के खत के बाद एजेंसियां हुई चौकस
Updated Mon, 31 Mar 2014 02:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेल्हम गर्ल्स समेत दून के विभिन्न स्कूलों और महत्वपूर्ण केंद्रीय संस्थानों को दहलाने की धमकी ने पुलिस से लेकर खुफिया एजेंसियों की मुसीबत बढ़ा दी है।
विज्ञापन
पढ़ें, यहां पर भाजपा से पिछड़ गई कांग्रेस
विज्ञापन
रविवार दिन भर पुलिस, आर्मी इंटेलीजेंट्स, खुफिया विभाग और तमाम सुरक्षा एजेंसियां धमकी भरा खत भेजने वाले के बारे में खोजबीन करते रहे।
जांच एजेंसियां खोजबीन में लगीं
खत भेजने वाले का पता करने के लिए पुलिस और जांच एजेंसियों ने कुछ सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं। इस बीच आईएमएस समेत शहर के बड़े स्कूलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
शनिवार शाम पहुंचा था खत
शनिवार शाम वेल्हम गर्ल्स स्कूल की प्रिंसिपल के आवास पर किसी ने धमकी भरा खत भेजा था। खत भेजने वाले ने खुद को इंडियन मुजाहिदीन का कमांडर लिखा है। खत में कश्मीर, गुजरात और मुजफ्फरनगर का बदला स्कूल और दूसरे संस्थानों को दहलाकर लेने की बात कही गई।
पढ़ें, उत्तराखंड की सबसे हॉट सीट बनी हरिद्वार
इसके अलावा कुछ अखबारों को इसी नाम से भेजे गए खत में इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए), एफआरआई और दून स्कूल समेत विभिन्न जगहों पर धमाके करने की धमकी दी गई है।
गृह मंत्रालय ने ली जानकारी
रविवार को गृह मंत्रालय, पुलिस मुख्यालय और इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) मुख्यालय ने भी धमकी वाले पत्र की जानकारी जुटाई।
एसपी सिटी नवनीत भुल्लर ने बताया कि वेल्हम गर्ल्स स्कूल समेत विभिन्न संस्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सादे कपड़ों में पुलिस तैनात की गई है।
गार्ड ने पत्र नहीं लिया तो फेंक भागा
पुलिस को पता चला है कि शनिवार शाम वेल्हम गर्ल्स स्कूल की प्रिंसिपल के घर पत्र देने आया युवक हेलमेट पहने हुए था। गार्ड ने पत्र रिसीव करने से इनकार किया तो वह पत्र फेंककर चला गया।
जांच में यह भी मालूम हुआ कि कुछ अखबारों में पत्र देने गए युवक ने चेहरे पर नकाब बांधा हुआ था।