माय सिटी रिपोर्टर देहरादून देश दुनिया में फैले कोरोना वायरस के संक्रमण से आईएएस, आईपीएस, आईआरएस, आई एफएस , अफसरों के साथ ही मरीजों का इलाज कर रहे डाक्टरों पैरामेडिकल ,स्टाफ नर्स को बचाया जा सके इसके लिए केंद्र सरकार ने इंटीग्रेटेड गवर्नमेंट ऑनलाइन ट्रेनिंग शेडूल के जरिए ऑनलाइन ट्रेनिंग देने की पहल की है। इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट अकैडमी के एडिशनल डायरेक्टर एसके अवस्थी ने बताया कि इंटीग्रेटेड गवर्नमेंट ऑनलाइन ट्रेनिंग यानी आईगोट के जरिए ना सिर्फ अफसरों को ट्रेनिंग दी जा रही है वरन डीओपीटी ने इसमें उन तमाम चीजों को भी जोड़ दिया है जिससे अधिकारियों के साथ साथ ही डॉक्टरों पैरामेडिकल स्टाफ नर्स को भी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाया जा सकता है। एडीशनल डायरेक्टर अवस्थी ने बताया कि एकेडमी के हमाम ट्रेनी आईएएस अफसरों के साथ ही पैरामेडिकल स्टाफ को भी इस बारे में जानकारी दे दी गई है । एडीशनल डायरेक्टर अवस्थी ने बताया कि महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहे दर्जनों डॉक्टर, पैरामेडिकल ,स्टाफ नर्स कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए जो काफी गंभीर विषय है । इसी से बचने के लिए डीओपीटी ने अपने ट्रेनिंग शेडूल में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के बारे में भी विस्तार से ट्रेनिंग शेड्यूल बनाया है । बता दें कि इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट अकैडमी के कई तीन आईएएस अफसरों को कोरोना वायरस संक्रमण होने के बाद केंद्र सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग यानी डीओपीटी की ओर से कई ऐहतियाती कदम उठाए गए हैं। ताकि देश के नामी-गिरामी प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण ले रहे अफसरों को बीमारी के संक्रमण से बचाया जा सके।