फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Integral education mission gives scholarship to 203 student

इंटेग्रेल एजुकेशन मिशन ने 203 को बांटी छात्रवृत्ति

Mon, 14 Oct 2019 01:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
Integral education mission gives scholarship to 203 student
इंटीग्रल एजुकेशन मिशन की ओर से एस्लेहॉल स्थित स्कॉलर्स होम में 39वां छात्रवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मिशन की ओर से 203 छात्रों को छह लाख पांच हजार की छात्रवृत्ति प्रदान की। इसमें 36 छात्र विभिन्न कोर्स करने वाले और बाकी ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, इंटर और हाईस्कूल के छात्र थे।
विज्ञापन

मिशन की अध्यक्ष डॉ. इंदु छावड़ा ने बताया कि छात्रों को स्कॉलरशिप उनके प्रतिभा के आधार पर दी जाती है। इस साल वोकेशनल कोर्स कर रहे 36, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कर रहे 73, इंटर के 27 और दसवीं के 67 छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई है। जिन स्कूलों के छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई, उसमें जीजीआईसी लक्खीबाग, श्री गुरुनानक पब्लिक स्कू ल इंटर कॉलेज, एमकेपी पीजी कॉलेज, डीएवी पीजी कॉलेज, रामप्यारी आर्य इंटर कॉलेज, जीजीआईसी राजपुर, जीआईसी पटेलनगर और एसजीआरआर कॉलेज शामिल हैं। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में स्कॉलर होम की प्रिंसिपल छाया खन्ना, ज्ञान ज्योति ट्रस्ट के अध्यक्ष अरुण खन्ना, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. महेश अग्रवाल, पीके कपूर, डॉ. केएन छाबड़ा, सचिव पूजा क पूर, सुशील क पूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed