फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kaun Banega Crorepati (KBC Season 10) with Team of 'INSV Tarini'

कौन बनेगा करोड़पति में छाई 'आईएनएसवी तारिणी', जीते लाखों रुपए लेकिन किया ऐसा काम कि गर्व करेंगे

Fri, 28 Sep 2018 10:24 AM IST
अलका त्यागी/अमर उजाला, देहरादून
अलका त्यागी/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 28 Sep 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati (KBC Season 10) with Team of 'INSV Tarini'
केबीसी के सेट पर तारिणी की टीम

कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी सीजन 10) के सेट पर छाई समुद्र के रास्ते दुनिया को नापने वाली ‘आईएनएसवी तारिणी’ की टीम। पौड़ी निवासी लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी के नेतृत्व में 254 दिनों में तीन महासागर, चार महाद्वीप और पांच देशों का सफर कर स्वदेश लौटीं भारतीय नौसेना की छह महिला अफसरों ने पहली बार केबीसी के मंच पर पहुंचकर अपने सफर की चुनौतियां दुनिया से साझा की।

विज्ञापन


इस दल में शामिल देहरादून निवासी लेफ्टिनेंट पायल गुप्ता ने बताया कि 10 सितंबर को मुंबई में शूट हुए केबीसी टेन के स्पेशल एपिसोड ‘कर्मवीर’ का प्रसारण 28 सितंबर को होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शो की शुरुआत में उनके सफर पर आधारित वीडियो दिखाया गया, जिसमें दल के सदस्यों ने ‘आईएनएसवी तारिणी’ के सफर की चुनौतियों की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत मां के नारे लगे तो खुद की भूमिका पर गर्व होने लगा

Kaun Banega Crorepati (KBC Season 10) with Team of 'INSV Tarini'
KBC

बताया कि कैसे नौ मीटर ऊंची लहरों को चीरते हुए इस खतरनाक सफर को मंजिल तक पहुंचाया। पायल बताती हैं कि केबीसी के सेट पर आते ही उनकी पूरी टीम का दर्शकों और शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने शानदार स्वागत किया।

शो के बाद दर्शकों और केबीसी की टीम ने ‘आईएनएसवी तारिणी’ की टीम की जमकर सराहना की। इस दौरान कई लोगों ने टीम की सदस्यों के साथ सेल्फी भी ली।

भारत मां और नारी शक्ति के नारे लगे तो खुद की भूमिका पर गर्व होने लगा। बता दें कि ‘तारिणी’ की इस टीम में पौड़ी निवासी वर्तिका जोशी के नेतृत्व में दून निवासी लेफ्टिनेंट पायल गुप्ता के अलावा ले. कमांडर प्रतिभा जामवाल (हिमाचल प्रदेश), ले. कमांडर पी स्वाति (आंध्र प्रदेश), ले. विजया देवी (मणिपुर), ले. बी ऐश्वर्या (तेलंगाना) शामिल थीं।
 

डोनेट कर दिए शो में जीते लाखों रुपये

Kaun Banega Crorepati (KBC Season 10) with Team of 'INSV Tarini'
kbc
डोनेट कर दिए शो में जीते लाखों रुपये
पायल ने बताया कि दल की छह सदस्यों को दो-दो करके गेम में प्रतिभाग कराया गया था। उनकी पूरी टीम ने इस शो में लाखों रुपये जीते। शो में जीती इस पूरी रकम को नेवी की एक संस्था इंडियन नेवल बेनेवायलेंट ऐसोसिएशन (आईएनबीए) को डोनेट कर दिया। यह संस्था युद्ध में शहीद सैनिकों की विधवाओं और उनके बच्चों के कल्याण के लिए काम करती है।

अमिताभ ने शेयर किए शूटिंग के किस्से
पायल ने बताया कि शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने शो में खुद की फिल्मों में शूटिंग के कई किस्से साझा किए। अमिताभ ने बताया कि वो समझ सकते हैं कि नाव पर सवार होकर रस्सी खींचते वक्त कितनी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, क्योंकि एक फिल्म की शूटिंग में वो भी ऐसा कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed