फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां 54 रुपये में मिलेगा तीन लाख तक का बीमा क्लेम, जानिए किसे और कैसे मिलेगा

Wed, 30 Jan 2019 09:08 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 30 Jan 2019 09:08 AM IST
विज्ञापन
Insurance claim up to Rs three lakh in 54 rupees
money

यहां 54 लाख रुपये में तीन लाख तक का बीमा क्लेम मिलेगा। जानिए किसे और कैसे यह क्लेम मिल सकता है। इस बार जिले के गन्ना किसानों को तीन लाख तक का दुघर्टना बीमा मात्र 54 रुपये की प्रीमियम में दिया जाएगा। पिछले वर्ष बीमा की प्रीमियम 85 रुपये थी। इससे जिले के करीब 80 हजार गन्ना किसानों को राहत मिलेगी। 


 

Insurance claim up to Rs three lakh in 54 rupees
Farmer

इकबालपुर गन्ना समिति के अधिकारियों ने प्रस्ताव को बोर्ड बैठक रखा, जिस पर सभी ने सहमति जताई। इस दौरान बोर्ड बैठक में कई अन्य प्रस्ताव भी रखे गए। गन्ना समिति के माध्यम से किसानों का दुघर्टना बीमा कराया जाता है। गन्ना विभाग किसी निजी बीमा कंपनी को कम से कम प्रीमियम पर ठेका देती है।

Insurance claim up to Rs three lakh in 54 rupees
मौसम बदला, किसान परेशान

पिछले वर्ष बीमा कंपनी ने 85 रुपये के प्रीमियम में किसानों को तीन लाख तक का दुघर्टना बीमा दिया था, लेकिन इस बार गन्ना विभाग ने इसी कंपनी के साथ 54 रुपये में तीन लाख तक का दुघर्टना बीमा का करार किया है। यदि इस एक साल में किसी किसान के साथ कोई दुघर्टना होती है तो परिजन को तीन लाख का क्लेम दिया जाएगा। यह प्रीमियम गन्ना समिति की ओर से किसानों के भुगतान से काट ली जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Insurance claim up to Rs three lakh in 54 rupees
- फोटो : अमर उजाला

सोमवार को इकबालपुर गन्ना समिति की बोर्ड बैठक में 54 रुपये के प्रीमियम में तीन लाख तक के क्लेम का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर सभी ने सहमति दे दी। साथ ही शुगर मिलों से विकास कमीशन, बकाया भुगतान और कृषि यंत्र के लिए बजट का प्रस्ताव भी रखा गया। 

विज्ञापन
Insurance claim up to Rs three lakh in 54 rupees
farmer

ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक दिग्विजय सिंह ने बताया कि इस बार किसानों को 85 के बदले 54 रुपये में बीमा क्लेम मिलेगा। चेयरमैन महावीर सिंह, गन्ना समिति सचिव कुलदीप तोमर, मनोज कुमार सैनी, जमशैद अली, मांगेराम, शमीम अहमद, सविता देवी, रीना मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed