फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Instructions to speed up bridge construction

पुल निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

Thu, 05 Dec 2019 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Instructions to speed up bridge construction
साहिया में पुल निर्माण का निरीक्षण करते लोनिवि के सहायक अभियंता। - फोटो : VIKAS NAGAR
साहिया। कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर साहिया के पास अमलावा नदी पर बन रहे पुल निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर सहायक अभियंता अनूप उनियाल ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बता दें. बीते कई माह से साहिया बाजार में अमलावा नदी पर पुल निर्माण कार्य चल रहा है। यह पुल निर्माण कार्य 31 जनवरी 2020 तक पूरा होना है, लेकिन पुल का निर्माण कार्य बेहद सुस्त गति से चल रहा है। पुल पर नाली निर्माण के साथ ही पुश्ता और काजवे निर्माण कार्य भी होना है। बुधवार को लोगों की शिकायत पर सहायक अभियंता अनूप उनियाल ने पुल निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की सुस्त चाल पर नाराजगी जाहिर की। मामले में संबंधित ठेकेदार को निर्देशित कर 31 जनवरी तक हर हाल में निर्माण कार्य पूरा करने के लिए कहा है। एक फरवरी से पुल पर यातायात की आवाजाही बहाल करने की योजना है। इस मौके पर अवर अभियंता पंकज बडोनी, प्रशांत कुमार, संध्या, शंकर राम पुंडीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed