{"_id":"65b4c0bb90e260c5070788fd","slug":"instructions-to-identify-sensitive-places-in-view-of-lok-sabha-elections-uttarakhand-news-in-hindi-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: लोकसभा चुनावों के मद्देनजर संवेदनशील स्थल चिन्ह्ति करने के निर्देश, पुलिस कप्तानों की हुई वीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: लोकसभा चुनावों के मद्देनजर संवेदनशील स्थल चिन्ह्ति करने के निर्देश, पुलिस कप्तानों की हुई वीसी
Sat, 27 Jan 2024 02:11 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 27 Jan 2024 02:11 PM IST
सार
आईजी गढ़वाल रेंज करन सिंह नगन्याल ने सभी पुलिस कप्तानों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की। कहा कि बार्डर क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर रोकथाम के लिए सीमावर्ती जिलों के प्रशासन से सामंजस्य स्थापित कर बैरियर लगाकर चेकिंग करें।
विज्ञापन
उत्तरकाशी पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनावों के मद्देनजर आईजी गढ़वाल रेंज ने गढ़वाल के जिलों के पुलिस कप्तानों को संवेदनशील स्थलों को चयनित करने के निर्देश दिए हैं। इनके चयन के बाद यहां पर कितनी पुलिस फोर्स चाहिए, इसका आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन
आईजी गढ़वाल रेंज ने बुधवार को गढ़वाल के सभी जिलों के पुलिस कप्तानों, नोडल अफसरों और राजपत्रित अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की। उन्होंने कहा कि पुलिस को अभी इसे इसके लिए तैयार रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
चुनाव में विघ्न डालने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्ह्ति कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। बार्डर क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर रोकथाम के लिए सीमावर्ती जिलों के प्रशासन से सामंजस्य स्थापित कर बैरियर लगाकर चेकिंग करें। साथ ही मादक पदार्थ और शस्त्र आदि की तस्करी पर भी अंकुश लगाएं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Dehradun: मां ने सुसाइड कर लिया...खुद को बचाने के लिए कातिल बेटे ने रची साजिश, जिसने जन्म दिया उसे दे दी मौत
उन्होंने कहा कि बॉर्डर चेकपोस्ट पर सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाए। ताकि, हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। जिन चेकपोस्ट पर सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं, वहां तत्काल लगाए जाएं। उन्होंने सभी पुलिस कप्तानों को निर्देशित किया कि सीएम पोर्टल पर आने वालीं शिकायतों को प्राथमिकता में रखा जाए। उनके निस्तारण समयबद्ध तरीके से करें।