फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun news: Instructions to ban use and manufacture of single use plastic

Dehradun: सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग व निर्माण पर लगेगी रोक, सख्ती से होगा पालन

Sun, 31 Jul 2022 06:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 31 Jul 2022 06:16 PM IST
सार

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सबसे पहले इसकी शुरुआत अपने कार्यालय से होनी चाहिए। सभी शासकीय कार्यालयों में प्लास्टिक, सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित का पोस्टर लगा होना चाहिए।

विज्ञापन
Dehradun news: Instructions to ban use and manufacture of single use plastic
सिंगल यूज प्लास्टिक - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कृष्ण कुमार मिश्रा ने सिंगल यूज प्लास्टिक के निर्माण, खरीद-फरोख्त, उत्पादन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। शनिवार को उन्होंने जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम, आईटीडीए, जीएसटी, परिवहन, शिक्षा विभाग आदि विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।

विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सबसे पहले इसकी शुरुआत अपने कार्यालय से होनी चाहिए। सभी शासकीय कार्यालयों में प्लास्टिक, सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित का पोस्टर लगा होना चाहिए। उन्होंने जीएम सिडकुल को प्लास्टिक उत्पादन करने वाली औद्योगिक इकाइयों की जांच करने के आदेश दिए। इसके लिए क्विक रिस्पांस टीम बनाने को भी कहा।

विज्ञापन

ये दिए निर्देश

- शासकीय कार्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित करने की शुरुआत करें।
- प्रत्येक शासकीय कार्यालय में सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित है का पोस्टर/बैनर चस्पा करें।
- प्लास्टिक उत्पादन करने वाली औद्योगिक इकाइयों को बंद कराया जाए।
- जागरूकता के साथ-साथ नियम का उल्लंघन करने कार्रवाई भी की जाए।
- क्षेत्रवार क्विक रिस्पांस टीम का गठन करें और निर्धारित समय पर उनका कार्यस्थल बदलें।
- शिक्षा विभाग स्कूली बच्चों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाए।
- नगर निगम के कूड़ा उठान वाहनों के माध्यम से जागरूकता संदेश प्रसारित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed