{"_id":"6a4ff8a5b8a6cac77905ece2","slug":"instructions-issued-not-to-seat-children-in-dilapidated-buildings-dehradun-news-c-5-drn1043-1013718-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बच्चों को जर्जर भवनों में नहीं बैठाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बच्चों को जर्जर भवनों में नहीं बैठाने के निर्देश
विज्ञापन
देहरादून। प्रदेश में कई स्कूल भवन जर्जर हैं, माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनोद प्रसाद सिमल्टी ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस तरह के स्कूल भवनों में बच्चों को न बैठाया जाए। सुरक्षित भवनों में ही कक्षाएं चलाई जाएं। वहीं, प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक स्कूल भवन की छत का निरीक्षण कर उनमें उगे पौधों को हटवाने के साथ ही छत की मरम्मत करवाएं।
शिक्षा निदेशक ने कहा, स्कूल एवं उसके आसपास जहां भूस्खलन की घटनाएं होती रहती हैं, ऐसे स्थानों से दूरी बनाए रखें, ढलान वाली घाटियों, रास्तों और स्थानों पर अधिक समय न बिताएं, स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, कर्मचारियों और अभिभावकों को इस विषय में जागरूक किया जाए। स्कूल परिसर में यदि कोई भवन या शौचालय खंडहर है तो उसके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाए। वहीं, छात्र-छात्राओं को ऐसे स्थान पर न जाने दिया जाए।
स्कूल के आसपास के नाले-नालियों की नियमित रूप से जांच करते हुए उसमें कूड़ा, कचरा या पत्थर हैं तो उनकी समय-समय पर सफाई करवाई जाए। शिक्षा निदेशक ने कहा, स्कूल परिसर में यदि कोई जर्जर पेड़ हैं तो उसे कटवाने की प्रक्रिया की जाए। बाढ़ आदि से संबंधित संवेदनशील स्थलों को चिह्नित कर छात्र-छात्राओं को उनके पास न जाने के निर्देश दिए जाएं।