फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Instructions to close cafes and shops till 10 pm after violent clash between two groups of students Dehradun

Dehradun: कैफे और दुकानें रात दस बजे तक बंद करने के निर्देश, छात्रों के दो गुटों के बीच हुई थी हिंसक झड़प

Sat, 15 Apr 2023 12:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 15 Apr 2023 12:21 PM IST
सार

छात्रों के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। एक पक्ष के युवाओं ने दूसरे पर लाठी-डंडों और हॉकी से वार किया। तीन युवा घायल हो गए थे। मामले को दबाने की कोशिश करने वाले पूर्व एसओ क्लेमेंटटाउन को एसएसपी ने निलंबित भी कर दिया।

विज्ञापन
Instructions to close cafes and shops till 10 pm after violent clash between two groups of students Dehradun
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्लेमेंटटाउन में हुड़दंग के बाद पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र का निरीक्षण कर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान आसपास के क्षेत्रों में दुकानें और कैफे आदि को रात 10 बजे तक बंद करने के निर्देश दिए गए। वहीं, क्षेत्र में 15 युवक शराब पीकर सड़क पर घूमते मिले। इन सभी का पुलिस एक्ट में चालान किया गया।

विज्ञापन


बुधवार रात को क्लेमेंटटाउन में छात्रों के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। एक पक्ष के युवाओं ने दूसरे पर लाठी-डंडों और हॉकी से वार किया। तीन युवा घायल हो गए थे। मामले को दबाने की कोशिश करने वाले पूर्व एसओ क्लेमेंटटाउन को एसएसपी ने निलंबित भी कर दिया।

विज्ञापन

 

इसके बाद कुछ युवकों को हिरासत में भी लिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों ने समझौता भी कर लिया था। इनमें से एक छात्र को ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी ने निष्कासित कर दिया। पुलिस कार्रवाई के बाद अधिकारियों ने बृहस्पतिवार रात को चेकिंग अभियान चलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

चार युवक हुड़दंग करते दिखे
एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि सीओ सदर पंकज गैरोला के नेतृत्व में क्लेमेंटटाउन थाना पुलिस ने रातभर वहां गश्त की। इस दौरान 15 युवक शराब पीकर सड़क पर घूमते दिखाई दिए तो उनका पुलिस एक्ट में चालान कर दिया गया। चार युवक हुड़दंग करते दिखे।


उनका शांतिभंग में चालान कर दिया गया। इन्हें शुक्रवार सुबह मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। एसपी सिटी ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के अभियान चलाए जाएंगे। कानून व्यवस्था सामान्य होने तक वहां सभी कैफे और दुकानों को रात 10 बजे तक बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश में बढ़ने लगी किल्लत, आज इस सीजन की रिकॉर्ड बिजली मांग, बाजार से खरीदने की मजबूरी


प्रेमनगर में हुड़दंग करते पांच छात्र गिरफ्तार
पुलिस को बृहस्पतिवार रात प्रेमनगर में भी हुड़दंग की सूचना मिली। ऐसे में पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी के पांच छात्रों को गिरफ्तार किया गया। एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया कि बिधौली चौकी इंचार्ज मिथुन कुमार कंडोली स्थित एक फ्लैट में हुड़दंग की सूचना पर पहुंचे थे। वहां से अक्षय कुमार निवासी प्रीतमपुरा, सीपी ब्लॉक, दिल्ली, प्रखर यादव निवासी बरेली, शिवांग राणा निवासी रणखंडी, देवबंद, सहारनपुर, अमित त्यागी निवासी देवबंद, सहारनपुर और लक्ष्य चौधरी निवासी जयपुर को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed