फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: Instagram fight came on road, student stabbed

Dehradun: इंस्टाग्राम पर हुआ झगड़ा खून-खराबे तक पहुंचा, मारपीट के बाद नाबालिग ने छात्र को घोंपा चाकू

Sat, 17 Dec 2022 11:04 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 17 Dec 2022 11:04 AM IST
सार

घटना पटेलनगर थाना क्षेत्र की है। पहले तो सभी चारों छात्र मोहम्मद कैफ से बात करने लगे। देखते ही देखते एक-दूसरे को गालियां देने लगे। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट होने लगी। इस बीच एक नाबालिग छात्र ने जेब से चाकू निकालकर मोहम्मद कैफ के सीने और पेट में वार कर दिया।

विज्ञापन
Dehradun News: Instagram fight came on road, student stabbed
चाकू मारा - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

छात्रों का इंस्टाग्राम पर शुरू हुआ झगड़ा सड़क पर आ गया। दोनों पक्षों में मारपीट हुई तो एक ने दूसरे छात्र को चाकू घोंप दिया। गंभीर हालत में छात्र को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने चार छात्रों को पकड़ा है। इनमें से दो नाबालिग हैं। बालिग छात्रों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


घटना पटेलनगर थाना क्षेत्र की है। एसएसआई मोहन सिंह ने बताया कि एसजीआरआर में पढ़ने वाले शाहवेज, नजर अब्बास व एक नाबालिग, जीआरडी में पढ़ने वाला एक नाबालिग और हिल्टन स्कूल में पढ़ने वाला छात्र मोहम्मद कैफ आपस में दोस्त हैं। पांचों के बीच इंस्टाग्राम पर किसी बाद को लेकर विवाद हो गया था। बीते बृहस्पतिवार को मोहम्मद कैफ अपने दोस्त को लेने के लिए शिमला बाईपास गया हुआ था। इसी दौरान दो बाइकों पर शाहवेज, नजर अब्बास व दो नाबालिग भी पहुंच गए।
विज्ञापन


देहरादून: शादी का झांसा देकर युवक ने दिल्ली की युवती से कई बार किया दुष्कर्म, खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले तो सभी चारों छात्र मोहम्मद कैफ से बात करने लगे। देखते ही देखते एक-दूसरे को गालियां देने लगे। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट होने लगी। इस बीच एक नाबालिग छात्र ने जेब से चाकू निकालकर मोहम्मद कैफ के सीने और पेट में वार कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से कैफ को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज देखकर हमलावर छात्रों की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने शुक्रवार को नामदेव कॉलोनी के पास से शाहवेज निवासी आजाद कॉलोनी, नजर अब्बास निवासी शक्ति विहार कॉलोनी झीवरहेडी व दो नाबालिगों को हिरासत में लिया। चारों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है।

एक माह में चाकूबाजी की तीसरी घटना
प्रेमनगर में कुछ दिन पहले एक छात्र को रात को घर के बाहर बुलाकर चाकू से गले पर वार कर दिया था। इसके बाद तीन दिन पहले उत्तरांचल विश्वविद्यालय के गेट पर दिन दहाड़े छात्रों के दो गुटों में झगड़ा हुआ था, जिसमें एक छात्र पर चाकू से हमला कर दिया गया था। लगातार बढ़ रही चाकूबाजी की घटनाएं पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही छात्रों की बदलती प्रवृत्ति पर भी सवाल उठा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed