फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Girl from Delhi Raped in dehradun in name of marriage

देहरादून: शादी का झांसा देकर युवक ने दिल्ली की युवती से कई बार किया दुष्कर्म, खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां

Fri, 16 Dec 2022 08:39 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 16 Dec 2022 08:39 PM IST
सार

युवती की शिकायत पर दिल्ली में जीरो एफआईआर हुई थी। इसे डालनवाला थाने भेजा गया तो हर्ष नाम के युवक पर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Girl from Delhi Raped in dehradun in name of marriage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

दिल्ली की एक युवती से दून में शादी का झांसा देकर युवक ने कई बार दुष्कर्म किया। आरोप है कि जब युवती ने शादी के लिए कहा तो युवक ने खुद को मांगलिक बताकर शादी से इन्कार कर दिया। युवती के अनुसार युवक के चाचा ने उसके पिता को भी जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन


युवती की शिकायत पर दिल्ली में जीरो एफआईआर हुई थी। इसे डालनवाला थाने भेजा गया तो हर्ष नाम के युवक पर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया गया। युवती के अनुसार 2020 में वह रिस्पना पुल के पास रहने वाली अपनी नानी के घर आई थी। यहां पर पड़ोस में रहने वाले हर्ष से उसकी जान पहचान हो गई। यह जान पहचान प्यार में बदली और दोनों ने साथ रहने का इरादा कर लिया। इसी बात का फायदा उठाकर हर्ष ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


Video Viral: कुकर्म के प्रयास का आरोप लगाने वाले नौकर के हाथ से बह रहा खून, पट्टी बांध रहे विनोद आर्य
विज्ञापन
विज्ञापन


2021 में युवती की नानी की मौत हो गई, जिसके बाद वह फिर से देहरादून आई। यहां कई बार हर्ष ने उसे अपने घर बुलाया और दुष्कर्म किया। कुछ दिनों बाद हर्ष की बहन की शादी थी। युवती यहां भी आई तो हर्ष ने फिर से उसके साथ गलत हरकत की। वह अक्सर उसे गर्भनिरोधक गोलियां खिलाता था, ताकि वह गर्भवती न हो सके।

युवक के चाचा ने दी धमकी
इस पर जब उसने शादी के लिए कहा तो वह खुद को मांगलिक बताने लगा। युवती ने पुलिस को बताया कि जब उसके पिता ने हर्ष के चाचा से बात की तो चाचा ने धमकियां दीं और अलग रहने को कहा। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि दिल्ली से आई जीरो एफआईआर के बाद डालनवाला में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

नवंबर में की थी आत्महत्या की कोशिश 
युवती ने 23 नवंबर 2022 को तनाव में आकर जहर खा लिया था। इस पर उसे देहरादून के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। छुट्टी मिलने के बाद 25 नवंबर को उन्होंने डालनवाला कोतवाली में तहरीर दी लेकिन हर्ष ने धमकी देकर समझौता करवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed