फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   inspire ward 2020: give Idea, get 10 thousand reward

उत्तराखंड : आइडिया दो, 10 हजार इनाम पाओ, 30 सितंबर तक का है वक्त

Thu, 13 Aug 2020 10:31 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 13 Aug 2020 10:31 AM IST
सार

  • इंस्पायर अवार्ड मानक के लिए 30 सितंबर तक भेजें अपना आइडिया
  • किसी भी स्कूल के कक्षा छह से दस तक के बच्चे ले सकते हैं हिस्सा

विज्ञापन
inspire ward 2020: give Idea, get 10 thousand reward
- फोटो : pixabay

विस्तार

अगर आपका एक आइडिया दुनिया में कुछ बदलाव लाने वाला है तो आपको इसके लिए 10 हजार रुपये का अवार्ड मिलेगा। जी हां, डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी और नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन के इंस्पायर अवार्ड मानक के आवेदन शुरू हो चुके हैं। इसमें कक्षा छह से दस तक के बच्चे या फिर दस साल से 15 साल तक के बच्चे हिस्सा ले सकते हैं।

विज्ञापन


क्या है इंस्पायर अवार्ड मानक

सरकार की ओर से चलाई जा रही इस योजना के तहत बच्चों से उनका आइडिया उनके स्कूल के माध्यम से ऑनलाइन मांगा जाता है। इनमें से चुने हुए आइडिया को राष्ट्रीय स्तर पर भेजा जाता है। राष्ट्रीय स्तर पर देशभर से एक लाख आइडिया का चयन किया जाता है। आइडिया देने वाले बच्चे के उसको मॉडल रूप में तैयार करने के लिए 10 हजार रुपये सीधे उनके खाते में भेजे जाते हैं।
विज्ञापन


ऐसे होती है प्रतियोगिता

नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन के रिसर्च एसोसिएशन डॉ. नवनीत कुमार ने बताया कि मॉडल तैयार करने के बाद सबसे पहले जिला स्तर पर प्रतियोगिता होगी। इसमें से हर जिले से दस-दस प्रतिशत मॉडल राज्यस्तर की प्रतियोगिता के लिए चुने जाएंगे। यहां से दस प्रतिशत मॉडल राष्ट्रीय स्तर के लिए चुने जाते हैं। इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता होती है। जिसमें से शीर्ष 60 मॉडल चुने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे सभी छात्रों को सात दिन के लिए जापान में एक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका दिया जाता है। पिछले वर्ष देशभर से एक लाख के बजाय 42 हजार आइडिया का चयन किया गया था, जिनमें से 2422 आइडिया उत्तराखंड के बच्चों के थे। इनमें से राष्ट्रीय स्तर के लिए 22 छात्र चुने गए थे। इनमें से भी जो 60 मॉडल चुने गए थे, उनमें भी उत्तराखंड के तीन बच्चे शामिल थे, जिन्हें जापान जाने का मौका मिला था।

मॉडल में सुधार को होगा मेंटरशिप कार्यक्रम

चुने गए मॉडल में सुधार की गुंजाइश को देखते हुए मेंटरशिप कार्यक्रम राज्यस्तर पर किया जाता है। इसमें आईआईटी जैसे संस्थानों के विशेषज्ञ शामिल होते हैं। इन विशेषज्ञों की सलाह पर मॉडल सुधार के लिए प्रति छात्र 50-50 हजार रुपये अलग से दिए जाते हैं।


कौन छात्र ले सकते हैं हिस्सा

नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन के राज्य समन्वयक डॉ. आर के रवि कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में किसी भी सरकारी या निजी स्कूल के कक्षा छह से 10वीं तक के छात्र या फिर ऐसे छात्र, जिनकी आयु 10 से 15 वर्ष के बीच हो, हिस्सा ले सकते हैं। वह अपना आइडिया अपने स्कूल के माध्यम से 30 सितंबर तक इंस्पायर अवार्ड मानक की वेबसाइट पर रजिस्टर्ड करा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed