{"_id":"6563873643001abc580ae29e","slug":"inspector-posted-in-dehradun-dies-in-chandigarh-pgi-dehradun-news-c-5-1-drn1030-295608-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: देहरादून में तैनात दरोगा की चंडीगढ़ पीजीआई में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: देहरादून में तैनात दरोगा की चंडीगढ़ पीजीआई में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
I
IIदेहरादून जिले में तैनात दरोगा विपिन जोशी की चंडीगढ़ पीजीआई में मौत हो गई। जोशी की लंबे समय से तबीयत खराब चल रही थी। उनका इलाज पीजीआई में ही चल रहा था। पिछले दिनों वह छुट्टी लेकर अपने रिश्तेदार की शादी में गए थे। वहां पर तबीयत बिगड़ी तो उन्हें फिर पीजीआई ले जाया गया था। दरोगा विपिन जोशी मूल रूप से ग्राम मजियाड़ा, पोस्ट कर्णप्रयाग, जिला चमोली के रहने वाले थे। वह 2002 में उत्तराखंड पुलिस में बतौर कांस्टेबल भर्ती हुए थे। उसके बाद 2015 में दरोगा पद पर पदोन्नत हुए। उनका एक घर बालावाला में भी है। उनके देहांत पर एसएसपी अजय सिंह व पुलिस परिवार के सभी लोगों ने दुख प्रकट किया। उनके पार्थिव शरीर को राजकीय सम्मान के साथ बालावाला स्थित उनके घर पर अंतिम सलामी दी गई। I