फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Inspected reservoir planning site

आईआईटी रुड़की, जीएसआई और सिंचाई विभाग की टीम ने किया मालढूंग जलाशय योजना स्थल का निरीक्षण

Thu, 04 Feb 2021 11:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Inspected reservoir planning site
सहसपुर। आईआईटी रुड़की, जियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया और सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को मालढूंग में डैम निर्माण कार्य के लिए जलाशय योजना स्थल का निरीक्षण किया। इस योजना से सहसपुर क्षेत्र के 53 से अधिक गांवों में पानी की सप्लाई की जाएगी। योजना के तहत मालढूंग स्थित जलस्रोत पर करीब 50 मीटर ऊंचे डैम का निर्माण किया जाना है।
विज्ञापन

टीम ने जीएसआई के निदेशक मनोज कुमार, भू वैज्ञानिक नीतू सिंह, सिंचाई विभाग के एसई राकेश कुमार तिवारी, ईई एसके बसलियाल के नेतृत्व में योजना स्थल का निरीक्षण किया। ईई एसके बसलियाल ने बताया कि योजना निर्माण के लिए आईआईटी के सहयोग से डैम का डिजाइन तैयार किया जाना है। इसके तहत योजना स्थल का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

जिला योजना समिति के सदस्य यशपाल सिंह नेगी ने बताया कि योजना निर्माण कार्य पूरा होने से सहसपुर क्षेत्र के 53 गांवों में पानी की समस्या पूरी तरह से हल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सिंचाई विभाग के एई दीपक जोशी, दरबान सटियाल, विवेक प्रताप सिंह, विनोद कुमार, हरि दर्शन रावत, संदीप तोरम, विनोद थ्ज्ञापा, राकेश राणा, रमेश डोभाल, प्रमोद जोशी, बलराम सिंह राणा और प्रेम सिंह मौजूद रहे।

==================
योजना निर्माण से ये गांव होंगे लाभान्वित
योजना निर्माण कार्य पूरा होने के बाद डूंगा, बडोवाला, भाऊवाला, भगवानपुर, राजावाला, दूधई, तिलवाड़ी, रामसावाला अब्दुल्लापुर, कैंचीवाला, तेलपुरा, सेलाकुई, सहसपुर, शंकरपुर, लक्ष्मीपुर, कोटड़ा, कल्याणपुर, छरबा समेत 53 गांवों की आबादी लाभान्वित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed