फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   inquiry with two PCS officers in NH 74 scam

एनएच-74 घोटाले में दो PCS अफसरों से पूछताछ, खुलेंगे कईं और राज

Tue, 27 Jun 2017 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Tue, 27 Jun 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
inquiry with two PCS officers in NH 74 scam

विज्ञापन

एनएच-74 घोटाले की जांच के लिए किसानों और अधिकारियों से पूछताछ में जुटी एसआईटी टीम ने मंगलवार को एसएसपी के निर्देशन में दो पीसीएस अधिकारियों सहित एक रिटायर्ड कानूनगो और तहसीलदार से पूछताछ की। 

वहीं सामने आया है क‌ि एनएच-74 घोटाले की जांच में जुटी एसआईटी टीम कांग्रेस प्रदेश सरकार के उस खाते की भी जांच में जुटी है, जिसमें विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी समर्थकों द्वारा मोटा फंड डाला गया था।
विज्ञापन


इसमें कई सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत भी सामने आई थी। अब एसआईटी इसकी जांच भी कर रही है। माना जा रहा है कि खाते की जांच पूरी होने पर कई सफेदपोश लोगों के साथ ही कुछ सरकारी अफसरों पर भी गाज गिर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के लिए एसआईटी ने कोषागार के डबल लॉक में बंद दस्तावेजों की मांग के लिए डीजीपी को पत्र भी भेजा है। एनएच-74 के चौड़ीकरण के लिए कुछ साल पहले भूमि अधिग्रहण हुआ था। इसमें कृषि भूमि को व्यावसायिक दिखाकर करोड़ों का मुआवजा हड़पा गया था।

इसका खुलासा तत्कालीन कुमाऊं कमिश्नर डी सेंथिल पांडियन की जांच में हुआ था। खुलासे में एसडीएम कार्यालय में तैनात कई कर्मचारियों के साथ ही कुछ एसएलओ और पूर्व एसडीएम के नाम भी घोटाले में उजागर हुए।

इनकी जांच के लिए एसआईटी टीम का गठन किया गया। मामले की तह तक जाने के लिए पखवाड़ेभर से एसएसपी डॉ. सदानंद दाते के निर्देशन में एसआईटी मामले से जुड़े सरकारी कर्मचारियों के साथ ही अधिकारियों और किसानों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ से पहले एसआईटी द्वारा करीब 50 से अधिक लोगों को नोटिस भेजे गए। 

पूछताछ वालों की लंबी हो सकती है लिस्ट 

inquiry with two PCS officers in NH 74 scam

इसी क्रम में मंगलवार को टीम ने एसएसपी कार्यालय के बंद सभागार में राजस्व परिषद देहरादून में तैनात पीसीएस अधिकारी एसएस जंगपांगी और जगदीश लाल से पूछताछ कर आवश्यक दस्तावेज जुटाए। सुबह करीब 11 बजे से देर शाम तक चली पूछताछ में टीम द्वारा रिटायर्ड तहसीलदार चतुर सिंह, रिटायर्ड कानूनगो उदयवीर सिंह से भी पूछताछ कर दस्तावेज मांगे गए। पूछताछ में एसआईटी टीम के विवेचक सीओ स्वतंत्र कुमार, एसपी क्राइम कमलेश उपाध्याय भी मौजूद रहीं। 

पूछताछ वालों की लंबी हो सकती है लिस्ट 
एनएच 74 घोटाले में एसआईटी की ओर की जा रही पूछताछ अभी और लंबी चल सकती है। एसआईटी की पूछताछ में ऐसे कई बिंदु सामने आए हैं, जिनसे कुछ और नए लोगों को भी टीम अपनी पूछताछ के दायरे में ला सकती है। टीम द्वारा 50 से ऊपर लोगों को पहले ही नोटिस भेजा गया था। उनसे पूछताछ में कई और नाम भी सामने आए हैं। इनमें कुछ प्रत्यक्ष और कुछ परोक्ष रूप से मामले में शामिल हो सकते हैं। एसआईटी की ओर से ऐसे नामों की लिस्ट भी तैयार की जा रही है।

बयानों को क्रॉस चेक करना भी चुनौतीपूर्ण होगा 
एनएच-74 घोटाले की जांच में जुटी टीम के लिए अभी मामले में लिप्त लोगों से पूछताछ करने का सिलसिला खत्म नहीं हुआ है। इस पूछताछ में टीम द्वारा लिए गए लोगों को बयानों को क्रॉस चेक भी करना है। क्योंकि पूछताछ में अधिकांश वह लोग है जिनके नाम कुमाऊं कमिश्नर की जांच में भी आए थे, ऐसे में सही जांच रिपोर्ट तैयार करने के लिए टीम ने कई लोगों के बयानों को पुरानी जांच से क्रॉस चेक करना भी चुनौतीपूर्ण होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed