कैमरे में कैद हुई पुलिस की 'हरकत' तो विभाग में मची खलबली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के गंगनहर कोतवाली के बाहर खड़े टैंकर से तेल चोरी के मामले पर एसपी देहात ने जांच बैठा दी है। वहीं कोतवाली के अधिकारियों का अपनी सफाई में कहा कि टैंकर से तेल टपक रहा था। पीआरडी के जवान से इसे ठीक कराया जा रहा था। बहरहाल मामले को लेकर विभाग में हड़कंप मचा रहा।
कोतवाली पुलिस व एसओजी की टीम ने बीते सात अगस्त को एक तेल चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया था। जो इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की तेल पाइप लाइन में वाल्व लगाकर तेल चोरी करता था। खुलासे के बाद से टैंकर कोतवाली के बाहर खड़ा है।
टैंकर से तेल निकाल रहे एक वर्दीधारी की पूरी कारगुजारी मोबाइल कैमरे में कैद हो गई। बृहस्पतिवार को अमर उजाला में इस खुलासे से कोतवाली व विभाग में हड़कंप रहा।
पढ़िए, तस्वीरों पर क्या बोले कोतवाली प्रभारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने जांच बैठा दी। वहीं कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी संपूर्णानंद गैरोला का कहना है टैंकर से तेल टपक रहा था। हादसे की आशंका रोकने के लिए पीआरडी के एक जवान से सिर्फ टैंकर की वाल्व पर एमसील लगवाई गई थी।
टैंकर हटवाने की प्रक्रिया शुरू
कोतवाली के बाहर खड़ा टैंकर सिरदर्द बनने के बाद उसे हटवाने के प्रयास भी शुरू हो गए हैं। लगातार तेल टपकने से अग्निकांड का खतरा भी बना हुआ है। इस बारे में पुलिस ने ऑयल कंपनी से संपर्क साधा है। कोर्ट के माध्यम से टैंकर को यहां से हटवाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
एसपी का है कहना
टैंकर से तेल निकालने के मामले जांच कराई जा रही है, यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसपी देहात।