गरजे खली, देहरादून में तीनों धोखेबाजों को देख लूंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
(तस्वीर- बुधवार रात इसी फाइट में घायल हो गए थे खली)
‘मैं बीमार जरूर हूं, लेकिन फिर भी तैयार हूं। मेरे साथ धोखा हुआ, देहरादून में तीनों को देख लूंगा।’ घायल शेर की तरह एक बार फिर द ग्रेट खली ने ब्रॉडी स्टील, माइक नॉक्स और अपोलो को ललकारा है।
बृहस्पतिवार सुबह नैनीताल रोड स्थित एक अस्पताल में अमर उजाला से बातचीत में खली ने कहा कि कनाडा के ब्रॉडी स्टील, अमेरिका के माइक नॉक्स और अपोलो ने मुझे धोखे से मारा है। देहरादून में होने वाली लड़ाई आरपार की लड़ाई होगी। इन सभी को इन्हीं की भाषा में जवाब दूंगा। इन्होंने मुझ पर पीछे से वार किया है।
खली ने कहा कि मैं एनिमिनेट नहीं हुआ था। गलती इन तीनों की थी। अब देहरादून में स्टेट फाइट होगी। फाइट में सब कुछ होगा, कुछ भी नहीं छूटेगा। अब सबकुछ फ्री स्टाइल होगा। कोई भी नियम नहीं होगा। सिर्फ फैसला होगा।
सीएम से बोले खली, 'साहब ठीक हूं, अभी दर्द है'
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी बृहस्पतिवार सुबह खली को फोन किया। खली ने सीएम से कहा, साहब अब मै ठीक हूं। थोड़ा दर्द है, लेकिन चिंता करने की कोई बात नहीं है।
दून पहुंचे खली की हालत सामान्य
द ग्रेट खली रिटर्न्स शो के दौरान हल्द्वानी में तीन विदेशी रेसलरों के साथ लड़ते हुए घायल हुए डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर दिलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली की हालत सामान्य है। बृहस्पतिवार सुबह खली को हल्द्वानी से हेलीकॉप्टर के जरिये दून लाया गया। उनका दून के मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है।