फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Initiative of pravasi Uttarakhandi Garhwali, Kumaoni and Jaunsari Data Collection Portal launched in America

प्रवासी उत्तराखंडियों की पहल: अमेरिका में गढ़वाली, कुमाऊंनी व जौनसारी भाषा डाटा कलेक्शन पोर्टल शुरू

Fri, 31 Oct 2025 10:53 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 31 Oct 2025 10:53 PM IST
सार

पोर्टल के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री ने वीडियो संदेश में प्रवासियों की इस पहल को उत्तराखंड की सांस्कृतिक अस्मिता को डिजिटल युग से जोड़ने वाला युगांतकारी प्रयास बताया।

विज्ञापन
Initiative of pravasi Uttarakhandi Garhwali, Kumaoni and Jaunsari Data Collection Portal launched in America
प्रवासी उत्तराखंडियों की पहल को सीएम ने सराहा - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

अमेरिका के कनाडा में रह रहे प्रवासी उत्तराखंडियों ने गढ़वाली, कुमाऊंनी व जौनसारी भाषाा को एआई से जोड़ने के लिए भाषा डाटा कलेक्शन पोर्टल शुरू किया। मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना की है।

विज्ञापन


पोर्टल के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री ने वीडियो संदेश में प्रवासियों की इस पहल को उत्तराखंड की सांस्कृतिक अस्मिता को डिजिटल युग से जोड़ने वाला युगांतकारी प्रयास बताया। उन्होंने कहा, जब तक हमारी भाषा व संस्कृति जीवित है। सरकार हमेशा अपनी मातृ भाषाओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए तत्पर है। इस ऐतिहासिक पहल में पूरा सहयोग करेगी।
विज्ञापन


इस पोर्टल के माध्यम से गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी भाषाओं के लगभग 10 लाख शब्द, वाक्य, कहावतें और कहानी एकत्र की जाएगी, जिससे एआई प्लेटफार्म इनसे सीखकर भविष्य में हमारी भाषाओं में संवाद कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम धामी की दो टूक: कुंभ मेले में सजगता से करें काम...वरना मछलियों पर नहीं अब मगरमच्छ पर होगी कार्रवाई

कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से लोकगायक पद्मश्री प्रीतम भारतवाण भी जुड़े। इस मौके पर एआई आर्किटेक्ट सचिदानंद सेमवाल, अमित कुमार, सोसाइटी के अध्यक्ष बिशन खंडूरी, टोरंटो से मुरारीलाल थपलियाल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed