फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami Warn Work diligently at Kumbh Mela otherwise, action will be taken against officers

सीएम धामी की दो टूक: कुंभ मेले में सजगता से करें काम...वरना मछलियों पर नहीं अब मगरमच्छ पर होगी कार्रवाई

Fri, 31 Oct 2025 10:29 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 31 Oct 2025 10:29 PM IST
सार

सीएम धामी ने कहा कि कुंभ मेले के लिए होने वाले निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बरती गई तो जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
CM Dhami Warn Work diligently at  Kumbh Mela otherwise, action will be taken against officers
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंंह धामी ने स्पष्ट कर दिया है कि कुंभ मेले के आयोजन की सफलता प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि अगर सजगता से काम नहीं किया गया तो अब मछलियों पर नहीं मगरमच्छ पर कार्रवाई होगी। इस पूरे मामले में उन्होंने भले ही घाटों का जिक्र नहीं किया लेकिन नए घाट के निर्माण में मिली शिकायतों का हवाला देते हुए कहा कि इस तरह की लापरवाही मिल रही है तो अधिकारी अपने आप तय कर लें कि वह कहां जाना चाहते हैं।

विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में हरिद्वार के रोड़ीबेलवाला पहुंचे थे। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेशभर के प्रशासनिक अधिकारियों को कड़े संदेश दिए। सीएम धामी ने कहा कि कुंभ मेले के लिए होने वाले निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बरती गई तो जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जो भी निर्माण कार्य प्रदेश में होंगे वह गुणवत्तापूर्ण और जवाबदेही के साथ होंगे।

विज्ञापन

Uttarakhand: राज्य लोकसेवा आयोग ने प्रधानाचार्य पद पर भर्ती को किया रद्द, आठ फरवरी 2026 को होनी थी

विज्ञापन
विज्ञापन

रोपवे को लेकर असमंजस को भी किया साफ, जल्द मिलेगी सुविधा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्पष्ट कर दिया कि रोपवे सेवा का संचालन जल्द होगा। बता दें कि करीब एक दशक से मां मनसा देवी मंदिर से मां चंडी देवी मंदिर को जोड़ने के लिए रोपवे सेवा के निर्माण का केवल आश्वासन मिल रहा है। इसमें रेल मेट्रो कारपोरेशन ने करोड़ों रुपये तो बरबाद किए ही हैं साथ ही कई एजेंसियों ने अब तक जांच और शोध के नाम पर भी बहुत रुपये बहाए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह सेवा जल्द ही शुरू होगी। इसके लिए पूरा खाका तैयार किया जा चुका है। मां मनसा देवी मंदिर से चंडी देवी मंदिर तक लोग आसानी से रोप-वे सेवा से पहुंचेंगे। हालांकि उन्होंने कोई निर्धारित समय नहीं बताया, लेकिन यह जरूर कहा कि इसकी पूरी योजना तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed