फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Information Officer Missing from Water Corporation

पेयजल निगम से सूचना अधिकारी गायब!

Wed, 09 Mar 2016 10:15 AM IST
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 09 Mar 2016 10:15 AM IST
विज्ञापन
Information Officer Missing from Water Corporation
‌पेयजल निगम से सूचना अधिकारी गायब - फोटो : concept photo

देहरादून स्थित पेयजल निगम में लोक सूचना अधिकारी के नाम पर एक बोर्ड टंगा है। इस बोर्ड पर जिन अधिकारियों के नाम लिखे हैं उनका या तो तबादला हो चुका है या वे सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

विज्ञापन


ऐसे में अगर किसी जरूरतमंद को कोई जानकारी लेनी हो तो वह किस अधिकारी से संपर्क करें इसके बारे में भी कोई कर्मचारी या अधिकारी जानकारी देने को तैयार नहीं है। गौर करने वाली बात यह है कि पेयजल निगम के प्रबंध निदेशक भजन सिंह भी इस बारे में पूछे जाने पर आश्चर्य जताते हुए कहते हैं कि यह कैसे हो सकता है कि बोर्ड पर इस समय तैनात सूचना अधिकारी का नाम न हो। यदि ऐसा है तो तुरंत ही संबंधित अधिकारी का नाम बोर्ड पर लिखवाया जाएगा।
विज्ञापन


सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 का खुला मखौल उड़ाया जा रहा है। मोहिनी रोड स्थित पेयजल निगम मुख्यालय में बोर्ड तो लगा है लेकिन बोर्ड में जो नाम दिए गए हैं, उनमें से एक भी अधिकारी निगम में तैनात नहीं है। बोर्ड में जय प्रकाश और इंद्रलाल का लोक सूचना अधिकारी में नाम लिखा गया है लेकिन इन दोनों के ही निगम से तबादले हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड में सुनील का नाम विभागीय अपीलीय अधिकारी में लिखा गया है जबकि वह फरवरी में सेवानिवृत्त हो चुके हैं। ऐसे में यदि निगम में कोई सूचना का अधिकार लेने पहुंचता है तो वह भटकता रह जाता है। इतना ही नहीं यहां के कर्मचारी और अधिकारी तक नहीं जानते कि इस समय चार्ज किसके पास है, किसी के पास है भी कि नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed