फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Information about road safety given in Sarpanch Sabha

सरपंच सभा में दी सड़क सुरक्षा की जानकारी

Tue, 13 Aug 2019 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Information about road safety given in Sarpanch Sabha
अमर उजाला, महिंद्रा स्कॉर्पियो के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सरपंच सभा कार्यक्रम में सम्मानि? - फोटो : VIKAS NAGAR
अमर उजाला और महिंद्रा स्कॉर्पियों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सरपंच सभा में लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया। सोमवार को विकासनगर ब्लॉक सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधानों के साथ ही जनप्रतिनिधियों, व्यापार मंडल और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि निवर्तमान ज्येष्ठ प्रमुख मोहम्मद खालिद, व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरजीत सिंह, ब्लॉक प्रधान संगठन के सचिव और डाकपत्थर ग्राम पंचायत के निवर्तमान प्रधान सुबोध गोयल, पछवादून विकास मंच के संयोजक अतुल शर्मा और उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य संजय जैन शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान महिंद्रा स्कॉर्पियों के ड्राइविंग, तकनीक और सेल्स एक्सपर्ट ने लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लोगों को स्कॉर्पियो के नए फीचर के बारे में भी जानकारी दी। पछवादून विकास मंच के संयोजक अतुल शर्मा ने कहा कि हर साल भारत में 1.20 लाख लोग सड़क दुर्घटनाओं में मारे जाते हैं। यह दुर्घटनाएं सिर्फ सड़क यातायात के नियमों का पालन न करने के कारण होती हैं। कहा कि शहरों में जेबरा, फुट ओवर ब्रिज सिर्फ पैदल चलने वाले लोगों के लिए ही बनाए जाते हैं। लेकिन यातायात नियमों की जानकारी न रखने वाले लोग बीच ट्रेफिक के बीच में ही सड़क क्रॉस करने की कोशिश करते हैं और दुर्घटनाओं के शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन

कहा कि वाहन चलाते समय कभी भी मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। हमेशा सीट बेल्ट बांधनी चाहिए। निवर्तमान प्रधान सुबोध गोयल ने हमेशा सुरक्षित गाड़ी चलाने का आह्वान किया। उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य संजय जैन ने ग्रामीण क्षेत्रों में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन पर जोर दिया। कार्यक्रम में मंडी समिति के पूर्व सभापति विपुल जैन, समाज सेवी रचिता ठाकुर ने भी विचार रखे। इस अवसर पर महिंद्रा के महाप्रबंधक कॉरपोरेट सुबोध, जीएम कर्मिशयल सुभाष कुकरेती, ब्रांच मैनेजर विकासनगर रोहित धीमान, मनीष थापा, जयवीर, रिहाना सिद्दकी, अरविंद शर्मा, शांति वर्मा तन्हा, पंकज कुमार अग्रवाल, नितिन वर्मा, मोहम्मद, रण सिंह, प्रताप सिंह, मंजू, कांति देवी, जगदीश थपलियाल, गुलनवाज, प्रीति, मुस्कान, संदीप, वैभव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed