{"_id":"a38cc34b2050af7227cd1dd5e379fbf8","slug":"inflation-effect-on-christmas-business","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस पर सेंटाक्लाज को मार गई 'गर्मी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिसमस पर सेंटाक्लाज को मार गई 'गर्मी'
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 24 Dec 2013 01:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिसमस की आहट साफ महसूस की जा सकती है। क्रिसमस ट्री, स्टार बाल, ड्रम, बैलूंस, हैंगिंग बैनर आदि की खरीदारी चरम पर है। क्रिसमस का कारोबार लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
अकेले पलटन बाजार की ही बात करें तो यहां केवल डेकोरेटिव आइटम्स का कारोबार 25 लाख के पार जा चुका है, लेकिन त्योहार पर महंगाई की भी मार है। कीमतों में बीते साल के मुकाबले 15 फीसदी से अधिक की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
एक करोड़ तक पहुंचा कारोबार
अगर कारोबारी आंकड़े में राजपुर रोड, चकराता रोड समेत अन्य स्थानों की खरीद-बिक्री को भी शामिल कर लिया जाए तो डेकोरेटिव आइटम्स का यह व्यवसाय एक करोड़ से ऊपर जाकर ठहरता है।
विज्ञापन
एक सच्चाई यह भी है कि क्रिसमस पर केवल क्रिश्चियन समुदाय ही नहीं, बल्कि अन्य धर्मावलंबी भी क्रिसमस न मनाने के बावजूद इन आइटम्स की खरीदारी करते हैं। महंगाई की वजह से कीमतों में बढ़ोत्तरी इनकी जेबों पर भारी पड़ रही है।
नेशविला रोड निवासी एलिजाबेथ के अनुसार बीते साल उन्होंने तकरीबन डेढ़ हजार रुपये इन छोटे-छोटे सजावटी सामान की खरीदारी के लिए रखे थे। इस बार यह बजट आधा रह गया है। कुछ ऐसा ही हाल अन्य कई लोगों का है।