फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Infection cases decreased, 1264 infected found in 24 hours

संक्रमण के मामले घटे, 24 घंटे में मिले 1264 संक्रमित

Mon, 24 Jan 2022 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Infection cases decreased, 1264 infected found in 24 hours
देहरादून। जिले में रविवार को कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आने से कुछ राहत नजर आई। हालांकि रविवार को भी 24 घंटे के भीतर 1264 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इस दौरान जिले में कोरोना संक्रमित चार लोगों की मौत भी हुई है।
विज्ञापन

देहरादून जिले में बड़ी संख्या में हो रहे कोरोना संक्रमण और संक्रमितों की मौत के मामलों से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ी हुई है। रविवार को जिले में कोरोना संक्रमित चार मरीजों की मौत रिपोर्ट की गई है। उनमें से दो ऋषिकेश एम्स और एक-एक मरीज की मौत राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल और मैक्स अस्पताल में हुई है। शनिवार को जिले में 1802 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। जबकि इस दौरान कोरोना संक्रमित छह मरीजों की मौत भी दर्ज की गई थी। इस लिहाज से रविवार को जिले में कोरोना संक्रमण के प्रसार और संक्रमित मरीजों की मौत के मामले में थोड़ा राहत रही।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव में अभिभावकों की अहम भूमिका : डॉ. विशाल कौशिक
कोरोना वायरस की तीसरी लहर में बुजुर्ग, युवा, बच्चे संक्रमित हो रहे हैं। किस तरह से बच्चों को इस संक्रमण से बचाया जाए। इसके लिए राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विशाल कौशिक ने एक विस्तृत अपील जारी की है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले बच्चों को साफ-सफाई के बारे में बताएं। उनके कमरों को साफ रखें। बच्चों को बार-बार हाथ धोने के लिए कहें। बच्चों के स्वास्थ्य पर नजर बनाए रखें। यदि जुकाम-बुखार लक्षण दिखें तो डॉक्टरी सलाह जरूर लें। बच्चों को ठंडी चीजें बिल्कुल न दें। कोविड-19 लक्षण जैसे पेट दर्द, उल्टी-दस्त यदि हो हो तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श करें। बच्चों को योग या कोई भी व्यायाम जरूर कराएं। बच्चों को खाने में हेल्दी चीजें दें। सैनिटाइजर के बदले साबुन से बच्चों के हाथ धोएं। मास्क पहनना जरूर सिखाएं। परिवार का कोई भी सदस्य घर के बाहर से जब भी घर में आए तो बच्चों को न मिले पहले अपने हाथों को सैनिटाइज करें। फिर बच्चों से मिले। ऑनलाइन क्लास में ध्यान रखें कि बच्चा मानसिक रूप से बीमार न हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दून अस्पताल में 40 मरीज भर्ती
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी महेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि दून अस्पताल में रविवार को 40 मरीज भर्ती थे। 150 लोगों ने रविवार को कोरोना की जांच कराई। जबकि, 50 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed