उत्तराखंड के उद्योगों को 16,100 युवाओं की जरूरत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ओर बेरोजगारी से युवक परेशान हैं तो दूसरी ओर प्रदेश में ही 16,100 नौकरियां इंतजार कर रही हैं।
उद्योगों को काबिल युवा नहीं मिल रहे हैं। लिहाजा, इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने मुख्य सचिव को स्किल्ड युवाओं की जरूरत का पत्र दिया है। इस पत्र के आधार पर तकनीकी शिक्षा विभाग को युवाओं की ट्रेनिंग व प्लेसमेंट के ऑर्डर हुए हैं।
इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया कि सूबे के उद्योगों को सबसे ज्यादा जरूरत स्किल्ड लोगों की है। अगर पढ़े लिखे हैं और कुशल हैं तो निश्चित तौर पर उद्योगों में आपका स्वागत है। उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव शत्रुघन सिंह को उन्होंने 16,100 वैकेंसी का पत्र दिया है।
इस आधार पर उन्होंने तकनीकी शिक्षा विभाग को आईटीआई, पॉलिटेक्निक वाले युवाओं की तीन से छह महीने की ट्रेनिंग कराने के बाद उद्योगों में प्लेसमेंट कराने को कहा है। मामले में अभी कई महीने से तकनीकी शिक्षा विभाग की पहल का इंतजार है।
कहां कितनी नौकरियां
ट्रेड - वैकेंसी
कंस्ट्रक्शन - 2000
इंजीनियरिंग - 2000
मोटल व्हीकल इंजीनियरिंग - 1000
हॉस्पिटैलिटी ट्रेवल एंड टूरिज्म - 1000
हेयर ड्रेसिंग एंड ब्यूटी थेरेपी - 500
रिटेल - 1000
बीपीओ/आईटी - 1000
फूड प्रॉसेसिंग - 500
सिक्योरिटी एंड फैसेलिटी मैनेजमेंट - 1000
एग्रीकल्चर - 1000
जनरल इंडस्ट्रीज - 1000
ऑफिस बिजनेस मैनेजमेंट - 1000
प्लास्टिक इंडस्ट्रीज - 100
अन्य(पर्चेज मैनेजर, बिजनेस अकाउंटेंट इलेक्ट्रिशियन आदि) - 3000
इन सेक्टर्स में चाहिए काबिल युवा
लॉजिस्टिक प्रोफेशनल, ऑफिस एडमिनिस्ट्रेशन, सप्लाई चेन, लेबर लॉ, इलेक्ट्रिशियन, कंप्यूटर हार्डवेयर, ड्राइवर, अकाउंट्स विद नॉलेज ऑफ टैली 9 ईआरपी, प्लांट प्रोसेसिंग ऑपरेटर, लेबर लॉ एंड फाइलिंग, टैक्सेशन-ई फाइलिंग, डीप इरिगेशन, सीएनएस प्रोग्रामर, मशीन ऑपरेटर, शेफ, एयर कंडीशनिंग एंड रेफ्रीजरेटर्स, प्लांट मेंटिनेंस, मेटल मशीनिंग आदि।