फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Indonesian delegation met to CM trivendra singh rawat

इंडोनेशिया से पहुंचा शिष्टमंडल, सीएम ने दिया गंगा आरती का निमंत्रण

Wed, 06 Dec 2017 11:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 06 Dec 2017 11:13 AM IST
विज्ञापन
 Indonesian delegation met to CM trivendra singh rawat
trivendra singh rawat

इंडोनेशिया से आए एक शिष्टमंडल ने सोमवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की। शिष्टमंडल का नेतृत्व आई नियोमन बुडितमा ने किया। उन्होंने भारत में श्रम, स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित नीतियों एवं योजनाओं के साथ-साथ उत्तराखंड में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जानकारी प्राप्त की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने शिष्टमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य में पर्यटन, ऊर्जा, वैकल्पिक ऊर्जा, जैविक उत्पाद, हस्तशिल्प, हस्तकला, औषधीय पादप आदि के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस दिशा में प्रभावी कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन


भारत में ऐलोपैथी के साथ-साथ आयुष, जिसमें आयुर्वेद, योगा, नैचुरोपैथी और होम्योपैथी पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को उत्तराखंड के प्रसिद्ध स्थलों का भ्रमण एवं ऋषिकेश की गंगा आरती में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इंडोनेशिया गणतंत्र के प्रोविंस ऑफ बाली के विधान सभा सदस्यों के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने  विधान सभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल से मुलाकात की। ये दल भारत में अध्ययन भ्रमण पर आया है।

मुलाकात के दौरान स्पीकर ने उन्हें चुनाव प्रक्रिया व संसदीय प्रणाली से अवगत कराया। उन्होंने उत्तराखंड के भौगोलिक, धार्मिक, राजनैतिक एवं आर्थिक हालातों की जानकारी भी दी। इस अवसर पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, उमेश शर्मा काऊ, देशराज कर्णवाल, ममता राकेश मौजूद थे।


प्रतिनिधि ने स्पीकर को प्रोविंस ऑफ बाली का एक स्मृति चिह्न भेंट किया। प्रतिनिधि मंडल के प्रमुख न्यामोन बदूतमा, गस्टी पुतु बडुआता, जीडे सूम्बा, केटुट मंडिया, काडेक सैतियावान, वयान रवान एटमजा, तजोकोडा राका शामिल थे। इस अवसर पर सचिव प्रोटोकाल हरबंस सिंह चुघ, वरिष्ठ शोध अधिकारी मुकेश सिंघल व विस का अन्य स्टॉफ मौजूद था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed