फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Indo-Nepal border wing bridge open for Six hours, 87 pensioners withdraw Rs 52 lakh from bank

भारत-नेपाल सीमा पर छह घंटे खुला झूला पुल, 87 पेंशनरों ने बैंक से निकाले 52 लाख रुपये

Thu, 22 Oct 2020 10:05 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 22 Oct 2020 10:05 PM IST
सार

  • नेपाल-भारत सरकार की सहमति पर दूसरे दिन भी छह घंटे के लिए खोल गए झूलापुल

विज्ञापन
Indo-Nepal border wing bridge open for Six hours,  87 pensioners withdraw Rs 52 lakh from bank
झूलापुल से जाते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेपाल और भारत सरकार की सहमति पर दूसरे दिन भी जौलजीबी और धारचूला के झूलापुल छह घंटे के लिए खोले गए। जौलजीबी पुल से 279 और धारचूला झूलापुल से 610 लोगों ने आवाजाही की। पुल खुलने के बाद  87 पेंशनरों ने भारत आकर बैंक से 52 लाख रुपये निकाले। 

विज्ञापन


नेपाल से आए इन पेंशनरों ने कहा कि दोनों देशों के रोटी बेटी के संबंधों को देखते हुए भारत-नेपाल की सरकारों को पहले की भांति पुल खोलने की कार्रवाई करने चाहिए।  झूलापुल खोलने पर सभी पेंशनरों ने दोनों देशों की सरकारों का आभार जताया।
विज्ञापन


एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि दोनों देशों के गृह मंत्रालय की सहमति के बाद जौलजीबी और धारचूला झूलापुल को खोलने निर्देश मिले थे। झूलापुल खुलने के बाद 889 लोगों ने दोनों देश में आवाजाही की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसबीआई धारचूला शाखा के प्रबंधक हरिमोहन गर्ब्याल ने बताया कि धारचूला से 12 लाख और जौलजीबी शाखा से 40 लाख रुपये की धनराशि पेंशनरों ने निकाली। जौलजीबी शाखा प्रबंधक धीरज कुमार ने दोनों ने बताया कि नेपाल से आने वाले पेंशनरों की सुविधा की उचित व्यवस्था की  गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed