नेपाल में चुनाव को लेकर तैयारियां तेज, तीन दिन तक बंद रहेगी भारत-नेपाल सीमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल में प्रदेश संख्या सात (कंचनपुर एवं कैलाली जिले) के प्रतिनिधि और प्रदेश सभा के होने वाले चुनाव के मद्देनजर अगले माह भारत-नेपाल सीमा तीन दिन तक सील रहेगी। कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्रनगर में दोनों देशों के
अधिकारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। भारतीय प्रशासन ने नेपाल में शांतिपूर्ण चुनाव कराने में नेपाली प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
नेपाल में सीडीओ (जिलाधिकारी) कुमार बहादुर खड़का की अध्यक्षता में शनिवार को हुई बैठक में नेपाल में शांतिपूर्ण चुनाव कराने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान मतदान से दो दिन पहले से मतदान होने तक के लिए
भारत-नेपाल सीमा सील रखने पर सहमति बनी। नेपाल में प्रदेश संख्या सात में प्रतिनिधि सभा और प्रदेश सभा के चुनाव सात दिसंबर को होने हैं। तय किया गया कि 5 दिसंबर की शाम 5 बजे से चुनाव वाले दिन 7 दिसंबर चुनाव संपन्न होने तक (शाम पांच बजे के बाद तक) भारत-नेपाल सीमा सील रहेगी।
इस दौरान दोनों देशों के लोगों को सीमा पार करने की अनुमति नहीं रहेगी। विशेष परिस्थितियों में बीमार आदि को आईडी देखकर संतुष्ट होने पर सुरक्षा बलों द्वारा सीमा पार कराई जाएगी।
केवल विदेशियों को मिलेगी एंट्री
सीमा सील के दौरान केवल विदेशी नागरिकों (भारत, नेपाल छोड़), थर्डकंट्री के पर्यटक ही नियमानुसार सीमा पर आवागमन कर सकेंगे। बैठक में दोनों देशों के अधिकारियों ने अन्य सीमा संबंधी मुद्दों पर भी
चर्चा की। आपसी तालमेल बनाए रखने और सूचनाओं का आदान-प्रदान करने पर सहमति बनी। पिछली बैठकों में उठाए सवालों पर भी मंथन हुआ। बैठक में भारत से चंपावत के जिलाधिकारी डॉ. अहमद इकबाल, एसपी आरसी
राजगुरु, एसडीएम एके चन्याल, सीओ आरएस रौतेला, ऊधम सिंह नगर जिले के अधिकारी, एसएसबी के अधिकारियों के अलावा नेपाल के एसपी प्रकाश बहादुर चंद, एसपी एपीएफ कृष्ण राज पाठक, डीएसपी एपीएफ प्रेमराज पांडेय,
निरीक्षक नरेंद्र बहादुर चंद, धर्मराज जोशी, कृष्णानंद भट्ट, एसआई डिकर देव पंत आदि मौजूद थे।