{"_id":"60427486c0cabb54b35813f1","slug":"indo-nepal-border-nepali-citizens-entering-in-india-became-very-easy-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-नेपाल सीमा: मेडिकल टीम हटाने के बाद अब नेपाली नागरिकों का भारत आना हुआ आसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-नेपाल सीमा: मेडिकल टीम हटाने के बाद अब नेपाली नागरिकों का भारत आना हुआ आसान
Fri, 05 Mar 2021 11:43 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 05 Mar 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
भारत नेपाल सीमा
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-नेपाल सीमा पर मेडिकल टीम हटाने के बाद से नेपाली नागरिकों का भारत आना सरल और सुविधाजनक हो गया है। शुक्रवार से नेपाली नागरिक सीमा से आसानी से बनबसा पहुंचे, जबकि भारतीयों का नेपाल जाना आज भी टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। भारतीय नागरिक जटिल नेपाली एप पर पंजीकरण कराने के बाद ही नेपाल जा पा रहे हैं।
विज्ञापन
नेपाल से बिना किसी तरह की जांच कराए नेपाली नागरिक भारत प्रवेश कर रहे हैं। भारतीय प्रशासन ने सीमा पर कोरोना जांच को लगाई गई मेडिकल टीम को हटा लिया है। इससे शुक्रवार से नेपाली नागरिकों का भारत आना सरल हो गया है। उधर, नेपाल की सुरक्षा एजेंसी एपीएफ भारत आने वाले नेपाली नागरिकों की पूरी जांच कर रही है।
विज्ञापन
एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने बताया भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और इमिग्रेशन विभाग से कोरोना काल से पूर्व की भांति भारत आने वाले नेपाली नागरिकों की चेकिंग और पूछताछ के लिए कहा जाएगा। एसएसबी 57वीं वाहिनी के कमांडेंट बीपीएस नेगी ने बताया कि नेपाल से आने वाले नेपाली नागरिकों की एसएसबी चेकपोस्ट पर सुरक्षा के तहत चेकिंग की जा रही है। एसएसबी जवानों को कोरोना महामारी से बचाव के उपाय करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
जौलजीबी और बलुवाकोट के झूलापुल खुले
मार्च 2020 से बंद भारत-नेपाल को जोड़ने वाले जौलजीबी और बलुवाकोट के झूलापुलों को भी आवाजाही के लिए खोल दिया है। पुलों के बंद होने से व्यापारी वर्ग काफी परेशान था। नेपाल के छात्र भी भारत के स्कूलों में नहीं आ पा रहे थे। पुल खुलने से दोनों देशों के लोगों ने राहत की सांस ली है।
कोरोना के कारण पिछले साल 20 मार्च को झूलापुल बंद कर दिए गए थे। इसके चलते सीमा से सटे कस्बाई बाजारों में कारोबार ठप हो गया था। फरवरी में झूलाघाट और धारचूला के पुलों को तो खोल दिया गया था लेकिन नेपाल की ओर से जौलजीबी और बलुवाकोट के झूलापुलों को नहीं खोला गया था। पुल खोलने के लिए पिछले दिनों नेपाल की महिलाओं ने झूलापुल पर प्रदर्शन भी किया था।
शुक्रवार से जौलजीबी और बलुवाकोट के दोनों पुलों को अब सामान्य आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। जौलजीबी के व्यापार संघ अध्यक्ष धीरेंद्र धर्मशक्तू ने बताया कि झूलापुल खुलने से लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। इससे व्यापार में सुधार होगा। बीडीसी सदस्य मनोज ग्वाल ने बताया कि बलुवाकोट का झूलापुल खुलने से लोगों को अब नेपाल जाने के लिए धारचूला नहीं जाना पड़ेगा। इससे आम जनता समेत छात्र-छात्राओं को भी सुविधा मिलेगी।