{"_id":"900258ce6efdd82e64802b2d7ae8848b","slug":"indira-hridayesh-comment-on-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जनता ने भाजपा को निरंकुश होने से रोका'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'जनता ने भाजपा को निरंकुश होने से रोका'
अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Sat, 26 Jul 2014 07:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्त एवं उच्चशिक्षा मंत्री इंदिरा हृदयेश ने कहा कि विधानसभा उपचुनाव में तीनों सीटों पर जनता ने भारी मतों से विजयी बनाकर एक बार फिर कांग्रेस में अपनी आस्था जताई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बेकाबू महंगाई और बेरोजगारों को रोजगार देने के बारे में बजट में कोई व्यवस्था न होने पर निराश जनता ने कांग्रेस को भारी मतों से जिता कर भाजपा की जीत पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है।
विज्ञापन
एकजुटता करेगी कांग्रेस को फिर स्थापित
प्रदेश में उपचुनाव में तीनों सीटों पर कांग्रेस की जीत होने पर शुक्रवार को कबीना मंत्री डॉ. हृदयेश ने अपने निवास पर प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि अगर जनता भाजपा को यहीं नहीं रोकती तो भाजपा के निरंकुश होने पर देश अधिनायकवाद की ओर बढ़ सकता था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस में इसी तरह एकजुटता हो तो आगामी चुनाव में फिर से कांग्रेस स्थापित हो सकती है। प्रदेश की जनता को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि यह सभी जानते थे कि मुख्यमंत्री हरीश रावत की एकतरफा जीत निश्चित है, मगर भारी अंतर से जिता कर जनता ने उनके नेतृत्व पर मोहर लगा दी है।
जनता का भ्रम टूटा है
उन्होंने कहा कि डोईवाला सीट पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की हार से स्पष्ट है कि जनता का भ्रम टूट गया है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भले ही पूर्ण बहुमत मिल गया है लेकिन अब तक सरकार में सहयोगी पीडीएफ को कांग्रेस अपने साथ बनाए रखेगी। जो सम्मान पीडीएफ का था, सरकार में वह आगे भी बरकरार रहेगा।