फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   indira hridayesh agitator upset to hear the answer

इंदिरा हृदयेश का जवाब सुन उखड़े आंदोलनकारी

Sun, 10 Nov 2013 11:07 AM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 10 Nov 2013 11:07 AM IST
विज्ञापन
indira hridayesh agitator upset to hear the answer

जिले की प्रभारी मंत्री इंदिरा हृदयेश के जवाब पर राज्य आंदोलनकारी उखड़ गए। नाराज आंदोलनकारी स्थापना दिवस का कार्यक्रम बीच में छोड़कर चले गए। उनके सभागार छोड़ते ही अन्य लोगों ने भी कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया।

विज्ञापन


आंदोलनकारी को नहीं किया आमंत्रित

प्रशासन की ओर से राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम नगर निगम टाउन हाल में आयोजित किया गया था। करीब सवा 11 बजे कार्यक्रम शुरू हुआ। लेकिन साढ़े 12 बजे तक भी मंच पर किसी आंदोलनकारी को आमंत्रित नहीं किया।
विज्ञापन


इसी बीच उत्तराखंड राज्य चिह्नित आंदोलनकारी परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष जेपी पांडेय ने अपनी सीट से खड़े होकर संसदीय कार्यमंत्री इंदिरा हृदयेश से राज्य आंदोलनकारी दो महिलाओं को मंच पर बुलाकर सम्मानित करने का आग्रह किया। लेकिन हृदयेश ने कहा कि प्रोटोकाल के अनुसार ही कार्यक्रम होगा। यदि आपको कोई बात करनी है तो आप देहरादून आकर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उखड़े आंदोलनकारी
मंत्री के इस जवाब से राज्य आंदोलनकारी उखड़ गए और उन्होंने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। जेपी पांडेय के नेतृत्व में राज्य आंदोलनकारी कार्यक्रम से बाहर निकल आए और सभागार के बाहर नारे लगाने लगे।

मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी आंदोलनकारियों को बैठने के लिए कहते रहे, लेकिन एक झटके में ही आधे से ज्यादा सभागार खाली हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed