{"_id":"ce6e129ce64f0f3c691f9ecace8782a0","slug":"indica-crushed-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू इंडिका ने कुचले स्कूल जा रहे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू इंडिका ने कुचले स्कूल जा रहे छात्र
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
Updated Mon, 16 Mar 2015 07:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की की कृष्णानगर कॉलोनी में एक तेज रफ्तार इंडिका कार ने स्कूल जा रहे दो बच्चों को पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
आरोपी चालक फरार
हादसे में पैदल जा रहे दोनों छात्र घायल हो गए जबकि दो अन्य बाल-बाल बचे। यह बेकाबू कार ईंटों के ढेर से टकराने के बाद ही रुकी। हादसे के बाद आरोपी चालक फरार हो गया। गुस्साएं लोगों ने कार में तोड़फोड़ कर दी। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।
घटनाक्रम के मुताबिक विशेष वर्मा पुत्र जयदेव वर्मा निवासी शांतिनगर तथा विशेष भारद्वाज पुत्र नरेंद्र शर्मा निवासी सुभाष नगर स्काईवर्ड स्कूल में कक्षा सात के छात्र है। दोनों छात्र दो अन्य सहपाठियों के साथ सोमवार सुबह सवा आठ बजे स्कूल जा रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान कृष्णानगर कॉलोनी की गली नंबर 20 से निकलते समय पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार इंडिका कार ने छात्रों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में विशेष वर्मा और विशेष भारद्वाज दोनों कार की चपेट में आने से घायल हो गए।
विज्ञापन
वहीं साथ जा रहे दो अन्य छात्र हादसे में बाल-बाल बचे लेकिन एक छात्र की साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद कार सामने ही सड़क किनारे खड़े ईंटे के ढेर से जा टकराई। हादसे के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचते। लेकिन इससे पहले ही कार चालक घटनास्थल से भाग निकला।
घटना से गुस्साएं लोगों ने कार में तोड़फोड़ कर दी। दोनों ही घायल छात्रों को एक नर्सिंग होम में उपचार दिलाया गया। हादसे की सूचना पाकर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है। विशेष वर्मा के पिता जयदेव वर्मा की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।