फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   indian women hockey player vandana in first olympic match

36 साल बाद RIO, वंदना को जीत से कम कुछ भी मंजूर नहीं

Sun, 07 Aug 2016 09:30 AM IST
चंद्रप्रकाश पांडेय/अमर उजाला, देहरादून
चंद्रप्रकाश पांडेय/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 07 Aug 2016 09:30 AM IST
विज्ञापन
indian women hockey player vandana in first olympic match
vandana kataria - फोटो : AmarUjala

भारतीय महिला हॉकी टीम आज जापान के खिलाफ मैदान में उतरकर रियो ओलंपिक में अभियान की शुरुआत करेगी। टीम में शामिल उत्तराखंड की वंदना कटारिया का कहना है उन्हें और उनकी टीम को इस मैच में जीत से कम कुछ भी मंजूर नहीं है।

विज्ञापन


वैसे भी महिला हॉकी टीम ने 36 साल बाद ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है। लिहाजा टीम की सभी खिलाड़ियों का ध्यान हर हाल में जीत हासिल करने पर है।
 
मैच की पूर्व संध्या पर अमर उजाला से फोन पर बातचीत में वंदना ने कहा कि हमारी कोशिश रहेगी कि पहले मैच में जापान को बड़े अंतर से पराजित किया जाए।

वंदना पर होंगी सबकी सबकी निगाहें

indian women hockey player vandana in first olympic match
वंदना कटारिया - फोटो : अमरउजाला

टीम में फारवर्ड की अहम भूमिका अदा करने वाली हरिद्वार के रोशनाबाद की स्टार प्लेयर वंदना कटारिया पर ज्यादा से ज्यादा से गोल कर टीम को विजयी बनाने की जिम्मेदारी है। ज्यादातर मैचों में वंदना अपनी इस भूमिका के साथ न्याय भी करती हैं।

उनके शानदार प्रदर्शन के बूते ही ओलंपिक से ठीक पहले अमेरिका में खेले गए यूएसए टूर में भारत ने कनाडा को 5-1 से हराकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया था। इस मैच में वंदना कटारिया ने दो अहम गोल किए थे।

वंदना ने कहा कि महिला हॉकी टीम 36 साल बाद ओलंपिक में मिले इस मौके को यूं ही नहीं जाने देना चाहती है। ओलंपिक के लिए हमने जमकर पसीना बहाया है और उम्मीद है कि परिणाम भी सकारात्मक होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed