फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   indian railway launched railmadad app

अब रेलयात्रियों को नहीं घनघनाने पड़ेंगे अलग-अलग नंबर, रेलमदद एप पर मिलेगी हर मदद

Sun, 22 Dec 2019 10:12 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 22 Dec 2019 10:12 AM IST
सार

  • 139 और 182 के अलावा बाकी सभी नंबर होंगे बंद

विज्ञापन
indian railway launched railmadad app
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

रेल यात्रियों को अब शिकायत या सुझाव के लिए अलग-अलग कई नंबर नहीं घनघनाने पड़ेंगे। इसके लिए रेलवे ने रेलमदद एप लांच किया है। 139 और 182 के अलावा रेलवे ने बाकी सभी नंबरों को बंद कर दिया। नई व्यवस्था आगामी एक जनवरी को नए साल से शुरू होगी।

विज्ञापन


यात्रियों की समस्या को दूर करने और शिकायत दर्ज करने के लिए रेलवे ने विभिन्न नंबर जारी किए हुए हैं। जिसमें सफर के दौरान खानपान, सफाई, सामान्य शिकायत, सुरक्षा आदि मामलों के लिए अलग-अलग नंबर थे। इन नंबरों पर फोन कर यात्री अपनी शिकायत दर्ज कराते थे। इसके बाद उन्हें मदद मिलती थी। कई बार इसमें यह दिक्कत आती है कि संबंधित नंबर पर फोन नहीं मिल पाता।
विज्ञापन


कई बार फोन रिसीव नहीं होने की शिकायत भी मिलती थी। वर्तमान में रेलवे ने इतने अधिक हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए थे कि यात्रियों को यह याद नहीं रहते थे। इसके चलते उन्हें असुविधा होती है। विभिन्न क्षेत्रों में रेलवे के अलग-अलग नंबर होने के कारण भी यात्रियों को इसे याद रखना कई बार मुश्किल होता था। इसे देखते हुए रेलवे केवल 139 और 182 नंबर के साथ ही रेल मदद एप की सुविधा मुहैया कराने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्ले स्टोर से करना होगा एप डाउनलोड

रेलमदद एप को यात्रियों को मोबाइल को प्ले स्टोर पर डाउनलोड कर रखना होगा। इससे रेलवे के पास भी रिकॉर्ड रहेगा। इस एप पर ट्रेन कंपलेंट, स्टेशन कंपलेंट, ट्रैक कंपलेन, सुझाव, टिकट बुकिंग, ट्रेन इंक्वायरी जैसे विभिन्न ऑप्शन हैं। एप पर शिकायत, सुझाव या पूछताछ करने के लिए अपना एक लॉग इन पासवर्ड बनाने का ऑप्शन पर भी एप पर मौजूद है।

139 पर रिजर्वेशन संबंधी पूछताछ, 182 पर सुरक्षा संबंधी शिकायत

नई व्यवस्था में 139 और 182 हेल्पलाइन नंबरों को यथावत रखा गया है। 139 पर रिजर्वेशन संबंधी पूछताछ और 182 पर यात्री सुरक्षा संबंधी शिकायत अब भी की जा सकेगी।

‘अधिकारियों से मिले निर्देश पर दून, हर्रावाला और डोईवाला स्टेशन पर भी इसके लिए प्रचार प्रसार किया जा रहा है। पुराने लिखे गए नंबरों को हटाया जा रहा है। नई व्यवस्था से रेल यात्रियों को और बेहतर सुविधा मिलेगी।’
- एसके अग्रवाल मुख्य वाणिज्य निरीक्षक (रेलवे) देहरादून

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed