{"_id":"5b1abed14f1c1b684d8b55db","slug":"indian-military-academy-passing-out-parade-2018-on-9-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"IMA POP 2018: देश को मिले 383 जांबाज अफसर, 74 विदेशी कैडेट्स भी हुए पासआउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IMA POP 2018: देश को मिले 383 जांबाज अफसर, 74 विदेशी कैडेट्स भी हुए पासआउट
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 09 Jun 2018 08:40 AM IST
विज्ञापन
passing out parade ima dehradun
- फोटो : AmarUjala
भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से पासआउट होकर शनिवार को 383 जांबाज अफसर भारतीय सेना का हिस्सा बन गए। इस साल मित्र राष्ट्रों के 74 कैडेट्स पासआउट हुए। नेपाल के सेना प्रमुख जनरल राजेंद्र छेत्री परेड की सलामी ली और कैडेट्स को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
शनिवार सुबह आईएमए की ऐतिहासिक चेटवुड बिल्डिंग के सामने मैदान में ड्रिल स्क्वायर पर कदमताल करते हुए 142 रेगुलर और 125 टेक्निकल ग्रेजुएट स्कीम के 457 जेंटलमैन कैडेट्स अंतिम पग पार कर सेना में अफसर बन गए।
विज्ञापन
इनके साथ 74 विदेशी जीसी भी शामिल हैं। शनिवार सुबह परेड संपन्न होते ही आईएमए से अब तक पासआउट होने वाले कैडेट्स की कुल संख्या 60,730 पहुंच गई। इनमें 2102 विदेशी जेंटलमैन कैडेट्स भी शामिल हैं।
विज्ञापन