फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   indian man Hostage in Kuwait.

उत्तराखंड का युवक कुवैत में बंधक, वीडियो में बताई उत्पीड़न की दास्तां

Thu, 28 Jul 2016 08:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 28 Jul 2016 08:33 AM IST
विज्ञापन
indian man Hostage in Kuwait.
युवक के परिजनों ने सुषमा स्वराज को पत्र लिखा है। - फोटो : ANI

कुवैत के एक होटल में नौकरी करने गए दुबड़ी के बलबीर सिंह को बंधक बना लिया गया है। सिंह ने वीडियो के जरिए किए जा रहे उत्पीड़न की पूरा दास्तां सुनाई है। परिजनों ने बलबीर को मुक्त कराने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को पत्र भेजा है। लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है।

विज्ञापन



टिहरी गढ़वाल के दुबड़ी गांव निवासी मीना देवी ने विदेश मंत्री को भेजे पत्र में बताया कि उसके पति बलबीर सिंह कुवैत के एक होटल में नौकरी करने के लिए एक साल के अनुबंध पर 17 मई 2011 को गए थे।
विज्ञापन


अवधि पूरी होने पर भी नहीं लौटाया पासपोर्ट
होटल मालिक ने विश्वास में लेकर पासपोर्ट और वीजा अपने पास रख लिया था। अवधि पूरी होने के बाद पासपोर्ट वापस मांगा तो होटल मालिक ने स्टाफ की कमी बताकर अनुबंध को आगे बढ़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार पांच साल होने के बाद बलबीर सिंह का वीजा और पासपोर्ट वापस नहीं किया गया है। आरोप लगाया कि उन्हें जबरन बंधक बनाने के साथ यातनाएं दी जा रही है। पति ने वीडियो के जरिये उत्पीड़न की पूरी कहानी बयां की है। यह वीडियो भी विदेश मंत्री को भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed