होटल की छत पर फहराया उल्टा तिरंगा, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के प्रतिष्ठित होटल की छत पर तिरंगा उल्टा फहरा दिया गया। सोशल मीडिया राष्ट्रीय ध्वज उल्टा लहराने का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
इस पर एसडीएम ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में दिखाया गया कि रामपुर रोड स्थित एक होटल की छत पर तिरंगा उलटा लहरा रहा है।
जांच के बाद ही पता चलेगी वास्तविकता
जब यह वीडियो वायरल हुआ तो होटल की छत से तिरंगा हटा दिया गया।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के साथ ही अधिकारियों को संज्ञान लेने और कार्रवाई करने की बात भी लिखी गई थी।
इस संबंध में एसडीएम एपी बाजपेयी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है। इस मामले की पुलिस से जांच कराई जाएगी। जांच के बाद ही वास्तविकता पता चलेगी।