फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Indian Famous personalities will attend Raibar seminar near tehri lake

टिहरी झील किनारे होगा ‘रैबार’ सम्मेलन, जुटेंगी एनएसए अजीत डोभाल और जनरल बिपिन रावत समेत कई हस्तियां 

Fri, 01 Nov 2019 08:31 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 01 Nov 2019 08:31 AM IST
सार

  • टिहरी झील किनारे कोटी कोलोनी में कल आयोजित किया जा रहा है कार्यक्रम 
  • टिहरी झील को विश्वस्तर पर नए साहसिक पर्यटन स्थल की पहचान दिलाने में जुटी सरकार
  • पहली बार देश की नामी-गिरामी हस्तियां करेंगे शिरकत
     

विज्ञापन
Indian Famous personalities will attend Raibar seminar near tehri lake
टिहरी झील

विस्तार

रैबार-2 आवा आपुण घौर से प्रदेश सरकार टिहरी झील को विश्वस्तर पर नए साहसिक पर्यटन स्थल की पहचान दिलाने की कवायद में जुट गई है। रैबार के माध्यम से देश की महान हस्तियां तीन नवंबर को टिहरी में पर्यटन विकास और स्वरोजगार का संदेश देंगे।

विज्ञापन


ऐसा पहली बार होगा, जब देश की नामी-गिरामी हस्तियां टिहरी झील किनारे कोटीकालोनी में एक साथ मंच साझा करेंगे। जिला प्रशासन रैबार सम्मेलन के सफल आयोजनकी तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन


42 वर्ग किमी क्षेत्र में फैली टिहरी झील को नया साहसिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर प्रदेश सरकार का विशेष फोकस रहा है। 16 मई 2018 को भी टिहरी झील के ऊपर फ्लोटिंग मरीना में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार ने कैबिनेट बैठक कर झील को नया पर्यटक डेस्टिनेशन बनाने की कवायद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में तीन नवंबर को कोटी कालोनी में हो रहे रैबार-2 आवा आपुण घौर कार्यक्रम को लेकर टिहरी बांध की झील एक बार फिर चर्चाओं में है। उत्तराखंड सरकार की पहल पर रैबार-2 में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ख्यातिप्राप्त उत्तराखंड की महान हस्तियां एक मंच पर राज्य के भविष्य के बारे में चर्चा करेंगे।

राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने पर होगा मंथन

टिहरी झील किनारे कोटी कालोनी की साहसिक खेल अकादमी में उत्तराखंड की दिशा और दशा पर राजनैतिक, सैन्य और सामाजिक क्षेत्र की बड़ी हस्तियां एक साथ जुटेंगी। राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने की योजनाओं पर मंथन करेंगे।

रैबार कार्यक्रम में प्रशासन ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, थल सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, पूर्व डीजीएमओ लेफ्टिनेंट अनिल भट्ट, प्रधानमंत्री के सचिव भास्कर खुल्बे, एयर इंडिया के अध्यक्ष और एमडी अश्विनी लोहानी, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक, रॉ के पूर्व प्रमुख अनिल धस्माना और हंस फाउंडेशन की माता मंगला को न्योता दिया है। ये सभी हस्तियां उत्तराखंड से ही हैं जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में देश-दुनिया में राज्य का नाम रोशन किया है।

‘रैबार’ में परोसा जाएंगे पारंपरिक व्यंजन

रैबार-2 सम्मेलन में शिरकत करने तीन नवंबर को टिहरी पहुंच रहे देश की महान हस्तियों को दिन के भोज में उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजन परोसे जाएंगे। भोज में फांणा, चौंसा, मंडुवे की रोटी दी जाएगी। मीठे में टिहरी की प्रसिद्ध सिंगोरी मिठाई और झंगोरे की खीर दी जाएगी।

प्रदेश सरकार और हिल फाउंडेशन की पहल पर तीन नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रैबार-2 आवा आपुण घौर सम्मेलन कोटी कालोनी में आयोजित किया जा रहा है। फाउंडेशन के अर्जुन सिंह ने बताया कि पहाड़ की संस्कृति और परंपरा को प्रोत्साहन देेने के लिए रैबार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 

रैबार-2 कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश सरकार और हिल फाउंडेशन की ओर से किया जा रहा है। प्रशासन के स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई है। शासन के स्तर पर वीवीआईपी को न्योता भेजा गया है।
-डा. वी षणमुगम, डीएम टिहरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed