फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Indian Army team going for mount makalu Mountaineering campaign 

माउंट मकालू पर्वतारोहण अभियान के लिए भारतीय सेना का दल रवाना, 29 को यहां से होगी शुरुआत

Wed, 27 Mar 2019 08:12 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बागेश्वर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बागेश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 27 Mar 2019 08:12 PM IST
विज्ञापन
Indian Army team going for mount makalu Mountaineering campaign 
माउंट मकालू पर जाने वाली टीम - फोटो : अमर उजाला

बेहद कठिन मानी जाने वाले चोटी माउंट मकालू (8485 मीटर) में भारतीय सेना का पर्वतारोहण अभियान शुरू हो गया है। मंगलवार को महानिदेशक ने दिल्ली में हरी झंडी दिखाकर 18 सदस्यीय दल को रवाना कर दिया है। 29 मार्च से काठमांडू से अभियान की शुरुआत होगी।

विज्ञापन


सभी चुनौतीपूर्ण चोटियों पर चढ़ने के उद्देश्य से भारतीय सेना माउंट मकालू के लिए पहला अभियान शुरू कर रही है। सेना इससे पहले माउंट एवरेस्ट सहित कई अन्य चोटियों को फतह कर चुकी है। दल का नेतृत्व कर रहे मेजर मनोज जोशी ने बताया कि 18 सदस्यीय पर्वतारोहण दल में पांच अधिकारी, दो जेसीओ और 11 ओआर शामिल हैं। माउंट मकालू को तकनीकी दृष्टि से सबसे खतरनाक चोटियों में से एक माना जाता है।
विज्ञापन


मौसम की दुरूह परिस्थितियों, हाड़ कंपा देने वाली ठंड के कारण उस पर चढ़ना बेहद चुनौतीपूर्ण माना जाता है। मकालू चोटी पर्वतारोहियों की तकनीकी सूझबूझ, मानसिक व शारीरिक साहस और शिखर तक पहुंचने के उनके संकल्प की कड़ी परीक्षा लेगी। इस चुनौतीपूर्ण कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए दल को छह माह कड़ा प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा दल ने माउंट कामेट और भनौती का सफल आरोहण कर शीतकालीन प्रशिक्षण भी लिया। माउंट मकालू की चोटी के शिखर तक पहुंचने के रास्ते में 6 शिविर स्थापित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है रूट चार्ट

- 26 मार्च को दिल्ली में दल को हरी झंडी दिखाई गई।
- 29 मार्च से अभियान की शुरुआत काठमांडू नेपाल से
- तुमलिंग तर तक हवाई यात्रा से लैंड करेगा दल
- तुमलिंग से नम तक सड़क मार्ग से दस दिवसीय यात्रा
- लगभग दो माह तक माउंट मकालू के शिखर तक सेना का झंडा फहराने की चुनौती

एवरेस्ट फतह कर चुके हैं मेजर मनोज
माउंट मकालू के कठिन अभियान का नेतृत्व कर रहे मेजर मनोज जोशी वर्ष 2013 में एवरेस्ट फतह कर चुके हैं। अल्मोड़ा जिले के डुंगरा मन्या गांव निवासी मनोज जोशी कुशल पर्वतारोही माने जाते हैं। उन्होंने कई दुर्गम चोटियों को फतह कर भारत व सेना का झंडा फहराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed