फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   indian army help in uttarakhand from rain

उत्तराखंड में तबाही के बाद सेना हुई अलर्ट

Mon, 18 Aug 2014 04:55 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 18 Aug 2014 04:55 PM IST
विज्ञापन
indian army help in uttarakhand from rain

भारतीय सेना उत्तराखंड में कई क्षेत्रों में भारी बारिश से हुई तबाही में मदद दे रही है। सेना ने सिविल प्रशासन के साथ मिलकर हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन


पौड़ी और हरिद्वार जनपद में चल रहे बचाव अभियानों में सेना के जवानों के शामिल हैं, लेकिन एहतियात के तौर पर कई टुकड़ियां हाई अलर्ट पर रखी हैं।

रविवार को ऋषिकेश से नीलकंठ तक सेना ने रैकी कर हालात का जायजा लिया।

राहत एवं बचाव कार्य के लिए कई क्षेत्रों में सेना रवाना

indian army help in uttarakhand from rain

14 -15 अगस्त की रात हुई भारी बारिश के बाद सेना की टुकड़ियां राहत एवं बचाव कार्य के लिए कई क्षेत्रों में रवाना की गई हैं।

सर्वाधिक प्रभावित पौड़ी जनपद में गढ़वाल रेजिमेंटल सेंटर लैंसडौन के अलावा गढ़ी कैंट से बचाव दल भेजा गया है।

ऋषिकेश से गरुड़ चट्टी तक सेना के एक बचाव अभियान दल ने 16 अगस्त को सड़क मार्ग खोलने में मदद की। सेना के कुछ जवान फूल चट्टी से भैरागढ़ के दुर्गम इलाके में पहुंच चुके हैं, जहां भारी भूस्खलन से कई लोग प्रभावित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मानसून से पैदा हुए हालात ‌को देखते हुए अलर्ट

indian army help in uttarakhand from rain

लक्सर में रुड़की ट्रेनिंग सेंटर 16 अगस्त की शाम से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव अभियान चलाए हुए है।

सेना अपने अभियान में सिविल प्रशासन और एनडीआरएफ की मदद कर रही है। मानसून से पैदा हुए हालात को देखते हुए सेना ने अपनी कुछ टुकड़ियां अलर्ट पर रखी हैं।

राज्य आपदा प्रबंधन केंद्र के साथ समन्वय बनाकर हालात पर नजर रखी जा रही है। सेना ने राज्य सरकार को आश्वस्त किया है कि अगर बारिश से हालात खराब होते हैं तो सेना की टुकड़ियां प्रत्येक प्रभावित क्षेत्र में रवाना की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed