{"_id":"5d67caed8ebc3e93b85d023c","slug":"indian-army-engineering-team-porter-missing-from-indo-china-border-to-5th-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-चीन सीमा क्षेत्र में सेना के इंजीनियरिंग दल से पोर्टर गायब, पांच जुलाई से अब तक नहीं लगा पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-चीन सीमा क्षेत्र में सेना के इंजीनियरिंग दल से पोर्टर गायब, पांच जुलाई से अब तक नहीं लगा पता
Fri, 30 Aug 2019 08:20 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 30 Aug 2019 08:20 AM IST
विज्ञापन
भारत-चीन बॉर्डर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में चीन सीमा क्षेत्र में भारतीय सेना के 117 इंजीनियरिंग दल में पोर्टर के रुप में कार्य कर रहा एक युवक पांच जुलाई से लापता चल रहा है। रुद्रप्रयाग जिले के रांसी (ऊखीमठ) गांव निवासी हरिमोहन सिंह का पुत्र सचिन बीते जून माह में बतौर पोर्टर सेना की 117 इंजीनियरिंग में भर्ती हुआ था।
विज्ञापन
हरिमोहन ने बृहस्पतिवार को जोशीमठ एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि सचिन सेना के जवानों के साथ चीन सीमा क्षेत्र सुमना गया था। लेकिन पांच जुलाई से वह वापस नहीं लौटा है।
विज्ञापन
क्षेत्र में काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला है। हरिमोहन ने कहा कि सचिन की खोज के लिए सेना की ओर से कोई मदद नहीं की जा रही है। उन्होंने एसडीएम से मामले की जांच और सचिन की खोज करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन