बेरोजगार युवाओं को फिर मिल रहा सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका, ध्यान नहीं दिया तो फिर पछताएंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना में भर्ती होना है तो इच्छुक युवा जरूर ध्यान दें। 24 से 29 दिसंबर तक जिला मुख्यालय में चंपावत तथा पिथौरागढ़ जिले के युवाओं के लिए सेना की भर्ती रैली होनी है। प्रशासन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है।
इस बार सेना भर्ती में आने वाले युवाओं को खुले आसमान के नीचे रात नहीं गुजारनी पड़ेगी। प्रशासन युवाओं के ठहराने के लिए नगर के होटलों और बारातघरों में व्यवस्था की है। जनरल बीसी जोशी पब्लिक स्कूल में आयोजित होने वाली सेना भर्ती मेले को लेकर अपर जिलाधिकारी आरडी पालीवाल ने अधिकारियों के साथ बैठक कर अभ्यर्थियों के ठहराने और परिवहन की व्यवस्था के संबंध में समीक्षा की।
भर्ती स्थल के निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि सेना भर्ती रैली के आयोजन को देखते हुए अभ्यर्थियों की आवास व्यवस्था, विभिन्न होटलों और बारातघरों में की गई है। आवश्यक व्यवस्था एवं निगरानी के लिए नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी अमित लोहनी को राजा होटल, कमल बारात घर, पुष्पांजलि बैंक्वेट हॉल एवं उत्सव बारात घर का नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रशांत चौधरी को लुंठी बारात घर, मां कृपा बैंक्वेट हॉल, पार्थ बारात घर, ईओ नगरपालिका दीपक कुमार को नगरपालिका, बारातघर भाटकोट, चौधरी बैंक्वेट हॉल और आशीर्वाद बैंक्वेट हॉल, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी को बाखली एवं संकल्प बारात घर और खंड विकास अधिकारी विण को विकासखंड विण का नोडल अधिकारी बनाया गया है। सभी स्थानों में राजस्व उपनिरीक्षक भी तैनात रहेंगे।
भर्ती के दौरान परिवहन व्यवस्था आदि के संबंध में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सहित क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तराखंड परिवहन निगम को सभी व्यवस्थाएं यथासमय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।