भारत-नेपाल सीमा पर वायु सेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, पीछे है ये वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज सुबह भारत नेपाल सीमा पर वायु सेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग से पिथौरागढ़ के आसपास के गांवों में हड़कंप मच गया।
बृहस्पतिवार की सुबह वायु सेना के दो हेलीकॉप्टर खाद्यान्न व अन्य सामग्री पहुंचाकर गुंजी से वापस लौट रहे थे। इसी बीच एक हेलीकॉप्टर के पायलट ने भारत-नेपाल सीमा पर स्थित अस्कोट क्षेत्र के तीतरी गांव के खेतों में हेलीकॉप्टर उतार दिया।
इसमें पायलट के अलावा छह जवान सवार थे। इसके बाद उसके पीछे उड़ रहा दूसरा हेलीकाप्टर भी खेतों में उतर गया। खेतों में हेलीकॉप्टर उतरते देख आसपास स्थित गांवों के लोगों में हड़कंप मच गया। इसके बाद हेलीकॉप्टर देखने के लिए गांव के लोग मौके पर पहुंच गए।
हेलीकॉप्टर में मौजूद छह जवानों और सामान को दूसरे हेलीकॉप्टर से भेजा गया। बताया जा रहा है तकनीकी खराबी आने से पायलट को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। तकनीकी खराबी दूर करने के बाद ही हेलीकॉप्टर उड़ान भरेगा।