फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   India US anti terror joint military exercises Five Terrorist killed

भारत-अमेरिकी संयुक्त युद्धाभ्यास: सैनिकों ने सीखे हाउस क्लीयरेंस सर्च आपरेशन के गुर 

Sat, 22 Sep 2018 08:17 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर  उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)
न्यूज डेस्क/अमर  उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा) Updated Sat, 22 Sep 2018 08:17 AM IST
विज्ञापन
India US anti terror joint military exercises Five Terrorist killed
India US anti terror joint military exercises

चौबटिया के जंगल में भारत और अमेरिका के बीच साझा युद्धाभ्यास में भारतीय सेना ने आज आतंकियों का मार गिराने के लिए एक बड़े अभियान को अंजाम दिया।

विज्ञापन


सेना ने जंगल लेन सर्च अभियान के तहत जंगल में बिछाई गई बारूदी सुरंगों, आईईडी विस्फोटकों को डिफ्यूज किया। गांव में आतंकियों को पनाह देने की सूचना के बाद सेना ने वहां व्यापक हाउस क्लीयरेंस अभियान चलाकर पांच आतंकियों को मार गिराया।
विज्ञापन


साझा युद्धाभ्यास के तहत चौबटिया स्थित किल बाक्स में इस अभियान को अंजाम दिया गया। मुखबिर ने भारतीय सैन्य अधिकारियों को सूचना दी कि गांव निवासी  ने अपने घर में पांच आतंकियों को पनाह दी है। इस पर भारतीय सेना के अधिकारियों ने आपरेशन के लिए एक विशेष प्लाटून को तैनात किया। भारतीय सैनिकों ने  ड्रोन के जरिए रेकी की ओर हैलीकाप्टर के जरिए गांव तक पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाउस क्लीयरेंस ऑपरेशन सर्च के सीखे गुर 

इसके बाद सुबह पांच बजे पूरे घर को घेर लिया गया। सेना ने इसके बाद आतंकियों को पनाह देने वाले के एक दोस्त की मदद ली। पनाह देने वाला पहले आतंकियों के घर में नहीं होने की बात कहता रहा, लेकिन बाद में आर्मी एंटेलीजेंस की पूछताछ के आगे टूट गया और आतंकियों के होने की बात कबूल ली।

इसके बाद बड़ी सजगता से भारतीय सैनिकों ने मुख्य दरवाजे को विस्फोट से उड़ाकर घर के अंदर मौजूद पांचों आतंकियों को मार गिराया। इससे पूर्व जंगल लेन के तहत आईईडी विस्फोटकों की खोज को सर्च अभियान चलाया गया। दुश्मन द्वारा बिछाई गई बारूदी सुरंगें भी नष्ट की गईं। 

हाउस क्लीयरेंस और आपरेशन सर्च को देखकर अमेरिकी सैनिक भी अवाक रह गए। अमेरिकी फौज को भारतीय सेना माउंटेन क्राफ्ट सहित तमाम गतिविधियों में परिचित करा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed