फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   india's wrestling show the great khali returns in haldwani.

इंडियन रेसलिंग का मेगा शो शुरु, दुनियाभर के रेसलरों में होगी 'जंग'

Wed, 24 Feb 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 24 Feb 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
india's wrestling show the great khali returns in haldwani.

इंतजार की घड़ियां खत्म हुई। बुधवार को शाम 4 बजे से वर्ल्ड रेसलिंग के भारतीय संस्करण का मेगा शो हल्द्वानी में शुरू हो गया। शो में विदेश के 14 रेसलर हिस्सा ले रहे हैं। इसमें दस पुरुष और चार महिला रेसलर हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को ही खली की एकेडमी के 30 रेसलर भी शो का हिस्सा बनने के लिए हल्द्वानी पहुंच गए। दो जोन और पांच सेक्टर में स्टेडियम को बांटा गया है। करीब 18 हजार लोग इस मेगा शो के गवाह बनेंगे।
विज्ञापन


‘द ग्रेट खली रिटर्न्स’ सीरीज का खली मेगा शो बुधवार को हल्द्वानी में गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शुरू हुआ। इस शो का आयोजन सीएम फॉर यूथ और आईबीएस कंपनी मिलकर कर रही हैं। शो के लिए सभी रेसलरों ने कमर कसी है। ब्रूडी स्टील ने तो खली को डेथ वारंट भी भेज दिया है और खली को तैयार रहने की चुनौती दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'द ग्रेट खली' का अपने डेथ वारंट पर साइन

india's wrestling show the great khali returns in haldwani.

खली ने भी चुनौती को एक्सेप्ट करते हुए अपना डेथ वारंट साइन कर लिया है। शो में सीएम समेत कैबिनेट मंत्री समेत अधिकांश विधायक मौजूद रहेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को भी आयोजन में बुलाया गया है। सोमवार को डीएम और एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

शो के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था भी चौकस कर ली है। गौला पुल से ही पुलिस ने बैरियर बना दिए हैं। दर्शकों को चार जगह से सुरक्षा जांच के बाद ही स्टेडियम में प्रवेश दिया जाएगा। पहले बेरिकेडिंग में एल्कोहाल की जांच की जाएगी। दोपहर चार बजे दर्शक स्टेडियम में प्रवेश कर सकेंगे।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। इसके बाद छह बजे सीएम कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। शाम साढ़े छह बजे से रेसलिंग शुरू होगी। स्टेडियम में पांच 15 गुना 10 की एलईडी लाइट लगाई गई हैं ताकि जनरल सीट पर बैठने वाले दर्शक भी रेसलिंग का लुत्फ उठा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed