फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   India-Pakistan Tension High alert at Dehradun airport additional security beefed up, officers' leave cancelled

India-Pakistan Tension: देहरादून एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट जारी, अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ाई, अफसरों की छुट्टियां रद्द

Fri, 09 May 2025 08:48 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 09 May 2025 08:48 PM IST
सार

एयरपोर्ट के बाहर टोल बैरियर से लेकर एयरपोर्ट के अंदर तक कई चरणों में तलाशी अभियान चलाकर लोगों व यात्रियों को आगे भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
India-Pakistan Tension High alert at Dehradun airport additional security beefed up, officers' leave cancelled
देहरादून एयरपोर्ट पर तैनात जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान पर भारत की जवाबी कार्रवाई के बाद देश के कई एयरपोर्ट बंद कर दिए गए हैं। जबकि देहरादून एयरपोर्ट पर हवाई यातायात सुचारू है। लेकिन दून एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट जारी कर अतिरिक्त सुरक्षा जवानों को तैनात कर किया गया है।

विज्ञापन


एयरपोर्ट पर तैनात कर्मचारियों, अधिकारियों और सुरक्षा बलों की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है। एयरपोर्ट के बाहर टोल बैरियर से लेकर एयरपोर्ट के अंदर तक कई चरणों में तलाशी अभियान चलाकर लोगों व यात्रियों को आगे भेजा जा रहा है। सीआईएसएफ के साथ अन्य सुरक्षा एजेंसियां मोर्चा संभाले हुए हैं।
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) को तैनात कर दिया गया है। स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर सीआईएसएफ 24 घंटे गश्त कर रही है। देश के विभिन्न शहरों से आने वाली फ्लाइटें सुचारू रूप से संचालित की जा रही हैं। एयरपोर्ट पर तैनात सभी कर्मियों, अधिकारियों और सुरक्षा जवानों को 24 घंटे हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Operation Sindoor: सीएम धामी ने ली अफसरों की बैठक, सीमावर्ती इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के दिए निर्देश

Trending Videos

स्कूलों में छुट्टियां होने से फ्लाइट हुई फुल
शुक्रवार के दिन सुबह से लेकर शाम तक एयरपोर्ट से देश के विभिन्न शहरों को जानी वाली सभी फ्लाइटें फुल रहीं। किसी भी फ्लाइट में एक भी सीट नहीं थी। दीपक फर्सवाण ने कहा कि उनके दो परिचितों ने मुंबई के लिए जाना था। लेकिन मुंबई की किसी भी फ्लाइट में कोई टिकट नहीं मिल पाई। एयरपोर्ट प्रशासन ने कहा कि स्कूलों में छुट्टियां होने के कारण शुक्रवार को सभी उड़ानें फुल रहीं।

देहरादून एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट जारी करते हुए सभी कर्मियों और अधिकारियों की छुट्टियों को रद्द किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां मोर्चा संभाले हुए हैं। स्कूलों में छुट्टियां होने से शुक्रवार को सभी उड़ानें फुल रहीं। 
- प्रभाकर मिश्रा, एयरपोर्ट निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed